फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two accused are arrested in case of murder

Lucknow News: साढ़ू निकला कातिल, गिरफ्तार

Mon, 13 Mar 2023 07:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 13 Mar 2023 07:54 PM IST
विज्ञापन
Two accused are arrested in case of murder
- शादी समारोह में शामिल होने ससुराल गए युवक की हत्या का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोसाईंगंज। कासिमपुर गांव निवासी निर्मल रावत (30) की हत्या उसके साढू अरविंद कुमार ने ही की थी। गले व सिर पर धारदार गंडासे से वार कर मौत के घाट उतारा था। सुशांत गोल्फ सिटी के सौनई कंजेहरा गांव में वारदात अंजाम देकर शव रेलवे लाइन किनारे खेत में छोड़ दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल हथियार और निर्मल का मोबाइल बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कुबूला कि निर्मल के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे।
एडीसीपी दक्षिणी मनीषा सिंह के मुताबिक, निर्मल रावत 11 मार्च को पत्नी व बच्चों के साथ सौनई कंजेहरा गांव में चचेरे साले सचिन की शादी में गया था। रात करीब 11.30 बजे किसी का फोन आने पर निर्मल समारोह से निकला और लापता हो गया। देर रात तक न लौटने पर परिवारीजन खोजबीन करने निकले। 12 मार्च की सुबह गांव के बाहर रेलवे लाइन के पास खेत में खून से लथपथ निर्मल का शव पड़ा मिला। गले व सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। निर्मल के पिता रामकुमार ने केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र कुमार गिरि ने बताया कि शुरूआती जांच में बाराबंकी के सतरिख के सुलतानपुर गांव निवासी निर्मल के साढ़ू अरविंद कुमार की भूमिका संदिग्ध मिली। सोमवार को उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो आरोपी ने जुर्म कुबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से अवैध संबंध बनी हत्या की वजह
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि निर्मल के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी होने पर हत्या की साजिश रची थी। इसके तहत अरविंद अपने गांव निवासी मलखान के साथ समारोह में पहुंचा। दोनों ने शराब पी और कॉल कर निर्मल को बुलाया। उसे लेकर गांव के बाहर गया और सिर पर पीछे से प्रहार करने के बाद गला रेतकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद निर्मल का मोबाइल झाड़ियों में फेंककर अरविंद बाइक से गांव चला गया और खेत में आलाकत्ल छिपाकर घर जाकर नहाकर सो गया। पुलिस के मुताबिक, काॅल डिटेल्स चेक की गईं तो आखिरी बार अरविंद से बात होने की पुष्टि हुई थी। इसके आधार पर ही वारदात का खुलासा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed