फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   twenty five thousand constable promoted as head constable

यूपी: डीजीपी की पहल पर 25 हजार सिपाही बने हेड कांस्टेबल, आदेश जारी

Mon, 08 Oct 2018 10:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 Oct 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
twenty five thousand constable promoted as head constable

पुलिस भर्ती बोर्ड ने डीजीपी की पहल पर 25, 091 सिपाहियों (आरक्षी) को मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) के पद पर प्रमोशन के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन


पुलिस महकमे में पहली बार इतनी बड़ी तादात में एक साथ सिपाहियों को प्रमोशन दिया गया है। इससे पहले वर्ष-2016 में 8,762 और वर्ष-2017 में 5030 आरक्षियों को मुख्य आरक्षी के पद पर प्रोन्नत किया गया था। बोर्ड द्वारा इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि विभाग में 1975 से लेकर 2004 तक के काफी सिपाहियों को प्रमोशन नहीं मिला था, जिससे करीब 29,000 मुख्य आरक्षी के पद रिक्त थे। इन्हें भरने के लिए सिपाहियों को प्रमोशन देने का प्रस्ताव पिछले दिनों पुलिस भर्ती बोर्ड को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से ही 25091 सिपाहियों को प्रमोशन की मंजूरी मिल गई है। डीजीपी ने बताया कि इस वर्ष अराजपत्रित श्रेणी के कुल 36,062 पुलिसकर्मियों को भी प्रोन्नत किया गया है। इनमें से 25,091 सिपाहियों के अतिरिक्त करीब 7600 मुख्य आरक्षी से उप निरीक्षक के पद पर और करीब 2100 उप निरीक्षकों को निरीक्षक बनाया गया है। डीजीपी ने बताया कि वर्ष-2016 में कुल 15,803 और वर्ष-2017 में 8,910 अराजपत्रित पुलिसकर्मियों को प्रमोशन दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed