लखनऊ: अब पुराने शहर में दौड़ेंगी 12 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, ये रहेंगे रूट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी तीसरे चरण में मई के अंतिम हफ्ते से 12 इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसें शुरू करने जा रही है। लखनऊ में पुराने शहर के छह हजार से अधिक यात्री इनमें सफर कर पाएंगे। वाया चौक दुबग्गा से चारबाग तक चलने वाली बसों का 14 किमी की दूरी का न्यूनतम 15 एवं अधिकतम 30 रुपये किराया होगा।
दुबग्गा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार पाल ने बताया कि ये इलेक्ट्रिक सिटी बसें रूट नंबर ई-2 के नाम से चलेंगी। दुबग्गा से चारबाग तक के रूट पर बसें सुबह से रात तक आठ-आठ फेरे लगाएंगी। इनमें दुबग्गा, बरावन कला, आईआईएम रोड, सरफराजगंज, रस्तोगीनगर, बालागंज, कैम्पवेल रोड, ठाकुरगंज, तहसीनगंज, निवाजगंज, नैपियर रोड कॉलोनी, लाजपतनगर कॉलोनी, चौक सराफा, पुरानी सब्जी मंडी चौक सहित 25 मोहल्ले के लोग सफर कर पाएंगे।
28 को खुलेगा इलेक्ट्रिक बसों का टेंडर
इन रूट पर रहेगा आवागमन
-दुबग्गा-बालागंज-ठाकुरगंज-मेडिकलकॉलेज-डालीगंजपुल- बाबूगंज-आईटी चौराहा-निशातगंज- पॉलीटेक्निक-लोहिया हॉस्टिपटल-न्यू हाईकोर्ट- विराजखंड
- दुबग्गा-ऐरा हॉस्पिटल-बालागंज-ठाकुरगंज-चौक-मेडिकल कॉलेज-डालीगंज पुल-कैसरबाग-बर्लिगटन-चारबाग
नगरीय परिवहन निदेशालय द्वारा लखनऊ की 100 इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसों को अनुबंध पर चलाने के लिए जो टेंडर डाला गया, वह 28 मई को खुलेगा। अनुबंध पर बस संचालन के लिए 13 मई टेंडर डालने की अंतिम तारीख थी, जिसे 14 मई को खुलना था। निदेशालय के संयुक्त निदेशक अजीत सिंह के मुताबिक अब टेंडर डालने की अंतिम तारीख 27 मई होगी ।