{"_id":"689a4ff80a69efd9b0086470","slug":"tubewell-operator-climbed-on-water-tank-as-he-did-not-get-salary-lucknow-news-c-13-knp1050-1334622-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नहीं मिला वेतन तो पानी की टंकी पर चढ़ा ट्यूबवेल ऑपरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नहीं मिला वेतन तो पानी की टंकी पर चढ़ा ट्यूबवेल ऑपरेटर
Tue, 12 Aug 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
पारा के हंस खेड़ा में पानी की टंकी पर चढ़ा ट्यूबवेल ऑपरेटर।
लखनऊ। पारा के हंस खेड़ा में सोमवार सुबह 11:30 बजे पांच माह से वेतन न मिलने से आहत कांशीराम कॉलोनी निवासी राम भजन पानी की टंकी पर चढ़ गए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं माने। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राम भजन से उतरने को कहा तो वह कूदने की बात कहने लगे। दो घंटे तक मान-मनौवल के बाद पुलिस ने उन्हें नीचे उतार लिया।
इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में राम भजन ने बताया कि वह जलकल विभाग के जोन छह में हंस खेड़ा में ट्यूबवेल ऑपरेटर हैं। प्रति माह तीन हजार उन्हें वेतन मिलता था। मगर पांच माह से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा था। मामले की शिकायत उन्होंने ठेकेदार और जलकल विभाग के अवर अभियंता से भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए वह टंकी पर चढ़े थे।
मामले की जानकारी हुई थी। इस संबंध में एक्सईएन से बात की गई थी। राम भजन को वेतन का भुगतान कर दिया गया है। वेतन ने देने के कारण ठेकेदार को हटाया जाएगा। -कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक जलकल विभाग