{"_id":"5dcd1e078ebc3e5b683cf4fd","slug":"truth-behind-the-murder-of-widow-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः आरोपी के गिरफ्त में आते ही खुला विधवा की हत्या का राज, मारने की बताई ये वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः आरोपी के गिरफ्त में आते ही खुला विधवा की हत्या का राज, मारने की बताई ये वजह
Thu, 14 Nov 2019 02:58 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Nov 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में सरोजनीनगर से 35 दिन से लापता 40 वर्षीय विधवा की अगवा कर हत्या सिंचाई विभाग के चतुर्थश्रेणी कर्मचारी गोधन ने की थी। महिला सिंचाई विभाग में बेलदार के पद पर तैनात थी। दो दिन पहले हत्या आरोपी हत्थे चढ़ा तो आननफानन सरोजनीनगर पुलिस ने दोबारा विधवा के बेटे से तहरीर लिखवाकर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सरोजनीनगर स्थित एक गांव में रहने वाली महिला की तैनाती पीजीआई स्थित कार्यालय में थी। उसके बेटे के मुताबिक, आठ अक्तूबर की सुबह वह ऑफिस के लिए हाईडिल चौराहे के पास टेंपो पर बैठी थीं। इसके बाद घर नहीं लौटीं।
विज्ञापन
दो दिन तलाश करने के बाद गुमशुदगी दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, महिला की लाश 11 अक्तूबर को कृष्णानगर थानाक्षेत्र के केशरी खेड़ा रेलवे लाइन के किनारे बबूल के जंगलों में मिली थी। तीन दिन तक शिनाख्त कराने में असफल रहने के बाद अंतिम संस्कार लावारिस में करा दिया गया।
विज्ञापन
उसके सामान कृष्णानगर थाने में सुरक्षित रखे गए थे। पोस्टमार्टम में जब गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई तो कृष्णानगर पुलिस विधवा के आरोपियों की तलाश शुरू की। सुराग लगा कि मृतका सिंचाई विभाग की कर्मचारी है तो शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। दो दिन पहले पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा और सरोजनीनगर पुलिस से संपर्क किया।
सामने आई सरोजनीनगर पुलिस की लापरवाही
सरोजनीनगर पुलिस ने दस अक्तूबर को गुमशुदगी की। 11 को सीमावर्ती कृष्णानगर थाने में शव मिलने की सूचना के बावजूद लापरवाही बरती गई। यहां तक कि सरोजनीनगर पुलिस ने लापता विधवा की तस्वीर भी कृष्णानगर थाने में मिलान के लिए नहीं भेजी। यही कारनामा कृष्णानगर पुलिस ने भी किया।
आनन-फानन में दर्ज किया अपहरण का मुकदमा
दो दिन पहले जब विधवा की शिनाख्त और हत्यारे का सुराग कृष्णानगर पुलिस के हाथ लग गया तो सरोजनीनगर पुलिस ने उसके बेटे को थाने बुलाया और दूसरी तहरीर लिखवाई। इसमें सिंचाई विभाग में तैनात चतुर्थश्रेणी कर्मचारी गोधन पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। गोधन एलडीए कॉलोनी पराग रोड का रहने वाला है।

प्रतियोगिता में शामिल होने का बना रहा था दबाव
बेटे ने आरोप लगाया कि गोधन ने उसकी मां पर एक महीने से किसी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए दबाव बना रहा था। आठ अक्तूबर को उसे बुलाया। सुबह 9 बजे उसकी मां घर से निकली और आधे घंटे बाद ही उनका मोबाइल बंद हो गया। दस अक्तूबर से गोधन का भी मोबाइल बंद हो गया। उसने मां को लालच दिया था कि 5 हजार रुपये दो तो 30 हजार रुपये इनाम में मिलेंगे। पुलिस ने मंगलवार को अपहरण का नया मुकदमा दर्ज कर आरोपी गोधन को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विधवा के दूसरे पुरुष से हो गए थे संबंध
प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर प्रमेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, दो दिन पहले सुराग लगा कि लापता महिला की हत्या कर केशरीखेड़ा में शव फेंका गया था। महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी। इससे तंग आकर उसने आठ अक्तूबर को कॉल कर विधवा को बुलाया और केशरीखेड़ा के जंगल में ले जाकर सुबह करीब 9.30 बजे गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद बबूल के जंगलों में शव फेंक दिया। महिला का मोबाइल बंद कर भाग निकला। दो दिन बाद अपना मोबाइल बंद कर ऑफिस जाने लगा।