फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   truck hit cooter In Gonda two people including teacher died one is in critical condition

UP News: ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, शिक्षिका समेत दो की मौत... एक की हालत नाजुक

Tue, 19 Nov 2024 12:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Nov 2024 12:44 PM IST
सार

गोंडा में ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका समेत दो की मौत हो गई। एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन
truck hit cooter In Gonda two people including teacher died one is in critical condition
सविता और शुभम की फाइल फोटो, क्षतिग्रस्त स्कूटी - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के गोंडा में नवाबगंज व मनकापुर क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में स्कूटी सवार शिक्षिका और बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के खेमराजपुर गांव निवासी पंकज सिंह की पत्नी सविता सिंह (42) मंगलवार सुबह करीब नौ बजे अपनी स्कूटी से गोंडा के नवाबगंज स्थित जफरापुर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय आ रही थीं। महेशपुर गांव के पास फोरलेन सरयू पुल पर पीछे से तेज रफ्तार ट्रक चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी। इसके बाद स्कूटी सवार शिक्षिका बीच रोड पर गिर गईं। वहीं सिर पर गंभीर चोटें लगने से वहां करीब आधे घंटे तक तड़पती रहीं। 

विज्ञापन

सूचना पर आई पुलिस उन्हें इलाज के लिए अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक निर्भयनरायन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि अध्यापिका ने सिर में हेलमेट पहन रखा था, वह हादसे में टूट गया। सिर में अत्याधिक चोट व रक्तस्राव से उनकी जान चली गई। ट्रक को कब्जे में लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। 

बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, चली गई युवक की जान

मनकापुर-रेहराबाजार मार्ग पर बनकसिया मोड़ के पास सोमवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार धानेपुर बाजार निवासी शुभम गुप्ता (24) व रवि पटवा (33) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर आई पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर ले गई, जहां डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

दूसरे घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। परिजनों के मुताबिक, रात करीब 11 बजे अयोध्या से वापस लौट रहे थे। दतौली चौकी प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही छानबीन की जा रही है। 

24 नवंबर को थी बेटी की शादी

परिजनों ने बताया कि शिक्षिका सविता सिंह अपने पति पंकज कुमार सिंह के साथ अयोध्या में रहती थीं। पंकज बाल्मीकि इंटर कालेज विक्रमजोत बस्ती में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। मृत शिक्षिका के एक पुत्र व एक पुत्री है। आगामी 24 नवंबर को बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed