फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   truck entered in the house, grandmother and grandson dead

घर में सो रहे परिवार पर चढ़ गया बेकाबू ट्रक, दादी-पोते की दर्दनाक मौत, तीन घायल

Mon, 26 Feb 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 26 Feb 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
truck entered in the house, grandmother and grandson dead
हादसे के बाद का मंजर। - फोटो : amar ujala
रायबरेली के जायस इलाके में रविवार देर रात मोरंग लदा ओवरलोडेड ट्रक दीवार तोड़कर घर में जा घुसा। ट्रक की चपेट में आकर दादी और पोते की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बहनें और एक भाई घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रविवार रात दो बजे के करीब मोरंग लदा ओवरलोडेड ट्रक रायबरेली से सुल्तानपुर की ओर जा रहा था। ट्रक जब जायस थाना क्षेत्र में गांधीनगर चौराहे के पास से गुजर रहा था तभी मिट्टी भरा डंपर सामने से आ गया। इसी दौरान बेकाबू हुआ ट्रक सड़क के किनारे बने सावित्री उर्फ बदराइन के घर में जा घुसा।
विज्ञापन


गहरी नींद में सो रहा पूरा परिवार कुछ समझ नहीं पाया। टूटी दीवार और सामने ट्रक देख घरवाले चीख-चिल्लाने लगे। तेज आवाज और चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। मलबे में फंसे लोगों को तत्काल निकाला गया लेकिन तब तक सावित्री (55) और उसके दिव्यांग पोते साजन (16) पुत्र राजू की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में सावित्री की बेटियां मंजू (30), आशा (32) और बेटा संजय (33) जख्मी हुए हैं। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, ट्रक चालक मौके से भाग निकला। ट्रक नंबर के आधार पर पुलिस सकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed