{"_id":"65931c3714e05df94105cd65","slug":"truck-driver-was-kidnapped-and-looted-lucknow-news-c-13-lko1012-555025-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खलासी को अगवा कर लूट ले गए ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खलासी को अगवा कर लूट ले गए ट्रक
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज में नई जेल रोड पर रविवार देर रात कार सवार बदमाशों ने चालक को पीटकर ट्रक लूट लिया। खलासी को अगवा कर कार में लेकर चले गए। उसे पीटकर अहिममाऊ इलाके में कार से फेंककर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है।
कानपुर के घाटमपुर निवासी दिनेश पाल हमीरपुर से मौरंग भरा ट्रक लेकर बहराइच जा रहे थे। घाटमपुर के ही रहने वाले खलासी अजीत कुमार भी साथ थे। रात करीब दो बजे वह गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में नई जेल रोड के पास पहुंचे थे। तभी एक कार ने ओवरटेक कर ट्रक रुकवा लिया। फिर कार से तीन-चार बदमाश उतरे और दिनेश को ट्रक से बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। तभी एक बदमाश ट्रक की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। अन्य ने अजीत को पकड़कर कार में बैठा लिया। दिनेश को वहीं छोड़कर बदमाश ट्रक व कार लेकर भाग गए। चलती कार में अजीत को जमकर पीटा। फिर अहिमामऊ इलाके में कार धीमी कर अजीत को सड़क किनारे फेंककर बदमाश भाग गए।
कई किमी. तक किया पीछा, फिर लूटा
पुलिस ने एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इनमें कार ट्रक के पीछे चलती नजर आई है। कई किमी. तक कार पीछे चलती रही। जब सुनसान इलाका दिखा तब बदमाशों ने ट्रक को ओवरटेक कर वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों के मुताबिक फुटेज से पुलिस को कार नंबर मिल गया है। जिससे बदमाशों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि आशंका ये भी है कि नंबर प्लेट फर्जी होगी।
विज्ञापन
नये वर्ष को लेकर रविवार शाम से ही पुलिस हर तरफ मुस्तैद थी। सामान्य दिनों से अधिक सतर्कता दिख रही थी। इसके बावजूद बदमाशों ने आधी रात को इतनी बड़ी वारदात अंजाम दे दी। सवाल है कि क्या पुलिसकर्मी गश्त नहीं कर रहे थे। आखिर वारदात को अंजाम देकर बदमाश कैसे फरार हो गए। चूंकि पुलिस के पास ट्रक का नंबर है, ऐसे में ट्रेस किया जा रहा है कि बदमाश किस तरह ट्रक लेकर गए हैं।
एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से छानबीन की जा रही है। कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।