{"_id":"5cde577fbdec22074857eb1f","slug":"truck-driver-beaten-to-death-by-tool-in-lucknow-police-doubt-runaway-incle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक की पाना से ताबड़तोड़ वारकर हत्या, फरार मामा पर पुलिस को शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक की पाना से ताबड़तोड़ वारकर हत्या, फरार मामा पर पुलिस को शक
Fri, 17 May 2019 12:11 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 17 May 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनहट में ट्रक चालक हेमंत की पाना से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव मटियारी रोड स्थित सेमरा मोड़ पर खड़े ट्रक में चालक वाली सीट पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक, हेमंत की हत्या उसके मामा ने की है। वह मौके से फरार है।
प्रभारी निरीक्षक चिनहट सचिन कुमार सिंह के मुताबिक, कानपुर निवासी हेमंत (भांजा) व संतराम (मामा) ट्रक लेकर चिनहट इलाके में आए थे। बृहस्पतिवार देर रात को दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। इस बीच संतराम ने पाना से हेमंत के सिर पर कई वार किए। उसकी ट्रक के अंदर ही मौत हो गई।

खून से लथपथ उसका शव ट्रक में चालक की सीट पर पड़ा मिला। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पाना भी बरामद कर लिया। वारदात के बाद मौके से मामा संतराम भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, हेमंत के सिर पर कई वार किए गए थे। इससे उसकी मौत हो गई। आशंका है कि दोनों शराब के नशे में किसी बात पर झगड़े हैं। इस बीच गुस्से में संतराम ने उसकी पाना से वार कर हत्या कर दी। ट्रक मालिक को सूचना दे दी गई है।