फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Truck crushes boy who came to market for Eid shopping, dies

Lucknow News: ईद की खरीदारी करने बाजार आए बालक को ट्रक ने रौंदा, मौत

Tue, 09 Apr 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 09 Apr 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Truck crushes boy who came to market for Eid shopping, dies
भिनगा के ईदगाह तिराहे पर सड़क पार करते समय हादसा, चालक वाहन छोड़कर भागा संवाद न्यूज एजेंसी श्रावस्ती। माता-पिता के साथ ईद की खरीदारी करने सोमवार को भिनगा आए घोलिया कला निवासी बालक को सड़क पार करते समय ट्रक ने रौंद दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम घोलिया कला निवासी फिरोज खां पुत्र शरीफसोमवार को अपने बड़े भाई हसन अली के साथ ईद की खरीदारी करने भिनगा बाजार आया था। इस दौरान उसके साथ हसन अली की पत्नी अनीदुल निशा, पुत्र मोहम्मद रजा (5) व छह माह का बेटा भी था। रजा पकौड़ी खाने की जिद करने लगा। जिसे ईदगाह स्थित एक दुकान पर पकौड़ी दिलाने के बाद मां के पास भेजा था। जैसे ही मोहम्मद रजा सड़क पार करने लगा तभी मार्ग से जा रही ट्रक ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन

उसे गंभीर हालत में दंपति जिला अस्पताल लाए जहां चिकित्सक ने रजा को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इसी बीच मौका पाकर चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद दंपत्ति का रो रोकर हाल बेहाल है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक महिमा नाथ उपाध्याय का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed