Lucknow News: 'बीमारी से परेशान हूं... मरने जा रहा हूं', मामा को भेजा ऑडियो मैसेज; फिर नदी में लगा दी छलांग
लखनऊ में बीमारी से परेशान युवक ने मामा को ऑडियो मैसेज भेजकर नदी में छलांग लगा दी। बेटे के इस कदम से घबराए घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश की। लेकिन, उसका पता नहीं चल सका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में ठाकुरगंज के बसंतकुंज निवासी शुभम कश्यप (23) ने शनिवार दोपहर मामा को व्हाट्सएप पर ऑडियो मैसेज भेजा। इसके बाद घैला पुल के पास नदी में छलांग लगा दी। पुलिस गोताखोरों व एसडीआरएफ की मदद से उनकी तलाश में जुटी रही। लेकिन, अंधेरा होने तक उनका पता नहीं चल सका था।
एडिशनल इंस्पेक्टर ने बताया कि शुभम ने मामा को ऑडियो मैसेज भेजा। इसमें कहा कि बीमारी से परेशान हूं, मरने जा रहा हूं...। मामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। अब रविवार को फिर से उनकी तलाश कराई जाएगी।
सिर में तीन-चार ट्यूमर थे
बताया गया कि शुभम के परिवार में केवल मां है। उनके सिर में तीन-चार ट्यूमर थे और केजीएमयूस से इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह वह केजीएमयू दवा लेने गए थे। वहां से घर पहुंचे और फिर दोपहर को बिना किसी को कुछ बताए ही मामा को मैसेज कर नदी में छलांग लगा दी।