फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Troubled by family feud, young man commits suicide

Lucknow News: पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने दी जान

Fri, 13 Feb 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 13 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Troubled by family feud, young man commits suicide
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। आशियाना के सालेहनगर निवासी सफी अहमद (25) ने बुधवार देर रात पारिवारिक कलह से परेशान होकर कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

सफी अहमद के भाई रफी ने बताया कि सफी सरिया का काम करते थे। छह माह पहले उनका पत्नी परवीन से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद परवीन नाराज होकर मायके चली गई थीं। सफी कई बार पत्नी को मनाने का प्रयास कर चुके थे, लेकिन परवीन आने के लिए राजी नहीं हुईं। इस कारण वह मानसिक तनाव में थे। सुबह उनके दोनों बेटों ने पिता को पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशियाना के इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed