फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Triyal of cycle track on Kalidas marg.

यूपी में PWD अफसरों ने दौड़ाईं साइकिलें

Mon, 05 Jan 2015 11:51 PM IST
अजित बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
अजित बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 05 Jan 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Triyal of cycle track on Kalidas marg.

पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को कालिदास मार्ग पर तैयार किए गए साइकिल ट्रैक पर साइकिलें दौड़ाईं। इस दौरान कई खामियां भी सामने आईं, जिन्हें जल्द ही दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जल्द ही इस ट्रैक का विधिवत उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


राजधानी में कालिदास और विक्रमादित्य मार्ग को जोड़ते हुए दो किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक बनाया गया है। इसके अलावा कुर्सी रोड पर भी साइकिल ट्रैक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर दो से तीन बजे के बीच मुख्य अभियंता वीके सिंह की अगुवाई में एक टीम ने कालिदास मार्ग पर बने साइकिल ट्रैक का ट्रायल लिया। इसके बाद मुख्य अभियंता सिंह ने मीडिया को बताया कि ट्रैक पर कुछ खामियां भी हैं। उद्घाटन से पहले इन्हें दूर करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसलन, कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री आवास के दोनों ओर दो बैरियर लगे हैं। बैरियर वाले स्थान पर साइकिल ट्रैक के लिए बहुत थोड़ी ही जगह मिल रही है। ट्रैक को चौड़ा करने के लिए दोनों स्थानों पर बैरियर के पोलों को शिफ्ट किया जाएगा।

...ताकि दूर से ही दिख जाए साइकिल ट्रैक

Triyal of cycle track on Kalidas marg.

उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर साइकिल ट्रैक और मुख्य सड़क का हिस्सा कॉमन है। वहां सिग्नल लगाए जाएंगे, ताकि हादसों को रोका जा सके।

ट्रैक पर थर्मोप्लास्टिक से साइकिल के चिह्न भी बनाए जाएंगे, ताकि साइकिल सवारों को दूर से ही रास्ता दिख जाए। ट्रायल में शामिल अधिशासी अभियंता धर्मराज यादव ने बताया कि ये काम एक पखवाड़े के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे।

गुजरात ने ली साइकिल ट्रैक की जानकारी
पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता वीके सिंह ने बताया कि साइकिल ट्रैक की थीम प्रदेश के शहरों के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी पसंद की जा रही है। अहमदाबाद के सड़क एवं भवन विभाग के अधिकारियों ने उनसे साइकिल ट्रैक के बारे में फोन पर जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि राजधानी में ‘मॉडल’ साइकिल ट्रैक बनाए जाएंगे, ताकि दूसरे जगह के लोग भी अपने यहां इन्हें बनाने के लिए आकर्षित हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed