{"_id":"64298703753bec5a3a06b828","slug":"triveni-express-came-eight-and-a-half-hours-late-raebareli-news-c-13-1-163036-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: साढ़े आठ घंटे देर से आई त्रिवेणी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: साढ़े आठ घंटे देर से आई त्रिवेणी एक्सप्रेस
Sun, 02 Apr 2023 07:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 02 Apr 2023 07:15 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या रूट की गाड़ियां दौड़ने से बिगड़ा ट्रेनों का संचालन
नौचंदी, पद्मावत, पंजाब मेल समेत कई गाड़ियां देर से पहुंचीं
फोटो संख्या 30
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। अयोध्या रूट की गाड़ियों को मार्ग परिवर्तन के चलते रायबरेली से दौड़ाए जाने के कारण इस रूट की नियमित ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ गई है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। उन्हें कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति त्रिवेणी एक्सप्रेस की रही, जो साढ़े आठ घंटे देर से आई।
हावड़ा और ऋषिकेश के बीच दौडने वाली दून एक्सप्रेस (अप-डाउन), धनबाद और फिरोजपुर कैंट के बीच दौडने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस (अप-डाउन), कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस अयोध्या रूट से गुजरती हैं, लेकिन उस रूट पर चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रविवार को इन ट्रेनों को रायबरेली के रास्ते दौड़ाया गया। ये गाड़ियां समय से दौड़ाई जाती रहीं। इन ट्रेनों से न कोई यात्री यहां उतरा और न कोई सवार हुआ। रूट डायवर्जन के चलते रायबरेली रूट की नियमित गाड़ियां जरूर प्रभावित हुुईं।
सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस सुबह 5.30 बजे के बजाए साढ़े आठ घंटे देर से दोपहर 2 बजे आई। दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस पौने दो घंटे, सहारनपुर से प्रयागराज संगम जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे, देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल एक घंटे, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल तीन घंटे, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल ढाई घंटे विलंब से पहुंची। लंबी दूरी की इन गाड़ियों से सफर करने वाले यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
इनसेट
ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां रहीं लेट
ऊंचाहार। प्रयागराज संगम, लखनऊ, कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं। बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। प्रयागराज संगम से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 42 मिनट देर से पहुंची। प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस भी 49 मिनट विलंब से आई। इनके अलावा त्रिवेणी, नौचंदी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट रहीं। इंतजार कर रहे यात्री रामकेश, नरेश, अवध बिहारी, उत्तम कुमार, मुस्तकीम, प्रीतम ने कहा कि लेटलतीफी से हर रोज जूझना पड़ रहा है। समय से गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल है। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि त्रिवेणी समेत देर से आने वाली सभी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से ही लेट हो रही हैं। (संवाद)