फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   triple talaq is dangerous to system in the name of women empowerment says akhilesh

महिला सशक्तीकरण के नाम लाया गया तीन तलाक अध्यादेश व्यवस्था के लिए खतरा : अखिलेश

Wed, 20 Feb 2019 08:36 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 20 Feb 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
triple talaq is dangerous to system in the name of women empowerment says akhilesh
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए तीन तलाक को व्यवस्था के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि बलपूर्वक और एक पक्षीय तरीके से सामाजिक परिवर्तन नहीं लाया जा सकता है। महिला सशक्तीकरण के नाम पर जो अध्यादेश सरकार ला रही है वह धर्मनिरपेक्ष व्यवस्था के लिए खतरा हैं। विश्वविद्यालयों से लेकर सड़क तक भाजपा उत्पीडऩ की कार्यवाही कर रही है। सम्मान और सद्भाव की राजनीति ही देश को प्रगतिशील बना सकती है। भाजपा की सोच विकास की नहीं है। 
विज्ञापन


अखिलेश बुधवार को पार्टी मुख्यालय के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज में नफरत फैलाना भाजपा का मुख्य काम है। अंधविश्वास की आड़ में भाजपा अधर्म करती है। छल बल से भाजपा ने देश के कारपोरेट जगत पर एकाधिकार कर रखा है। प्रचार माध्यमों पर सत्ताधारी दल का कब्जा है। भाजपा का यह कृत्य अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस का विकास व सामाजिक सौहार्द से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा जातिवाद फैलाती हैं जबकि समाजवादी जातिवाद के विरूद्ध है। देश स्वतंत्रता आंदोलन में आरएसएस की कोई भूमिका नहीं थी। समाजवादियों ने सन् 1942 के आंदोलन को गति दी थी। आजादी के बाद आरएसएस पर तत्कालीन गृहमंत्री सरदार पटेल ने प्रतिबंध लगा दिया था। 
विज्ञापन


भाजपा राज में अहिंसक आंदोलनों, प्रदर्शनों पर बर्बर लाठीचार्ज किया जाता है। निर्दोषों को फंसाया जा रहा है। किसानों-नौजवानों और छात्र-छात्राओं पर गंभीर धाराओं में फर्जी मुकदमें लगाए जा रहे हैं। भाजपा कई तरह की चालें चलती है। इसलिए भाजपा से सावधान रहना है। भाजपा विकास विरोधी है। समाजवादी राष्ट्र प्रेमी है। भाजपा लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हो गई है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा पाखंडी, झूठ की खेती उसका एजेंडा

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आरएसएस व भाजपा पाखंडी हैं। झूठ की खेती उगाना उनका एजेंडा है। भाजपा रोजगार, किसान और मंहगाई के मुद्दों पर पर्दा डाल रही है। नौजवानों की पीढ़ी बिना कामकाज के भटक रही है। कानून व्यवस्था अराजकता की भेंट चढ़ गई है। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनावों में लोकतंत्र की परीक्षा होगी। लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को हटाना 'राष्ट्र धर्म' है।

समाजवादी सरकार ने 18 लाख लैपटॉप बांटे जिसकी प्रशंसा हार्वर्ड विश्वविद्यालय तक हुईं है। भाजपा ने न तो लैपटॉप बांटे और नहीं इंटरनेट को आम आदमी के लिए उपलब्ध कराया। भाजपाई रंग और नाम बदलने तथा नफरत की राजनीति को ही विकास समझते है। उन्होंने कहा, सपा-बसपा गठबंधन से घबरा कर भाजपा कई तरह के षडयंत्र करने में लगी है जबकि राज्य की जनता इस गठबंधन को भाजपा का विकल्प मानती है।  

नामवर सिंह के निधन पर अखिलेश दुखी
लखनऊ। सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हिंदी जगत के प्रख्यात आलोचक, निबंधकार एवं साहित्यकार नामवर सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नामवर सिंह के निधन से हिन्दी साहित्य की अपूरणीय क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed