{"_id":"69810fb400ecaaed0f09d412","slug":"triple-talaq-for-not-giving-rs-2-lakh-as-dowry-lucknow-news-c-13-lko1096-1587315-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दहेज में दो लाख रुपये न देने पर दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दहेज में दो लाख रुपये न देने पर दिया तीन तलाक
Tue, 03 Feb 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मलिहाबाद निवासी महिला ने दहेज में दो लाख रुपये न देने पर पति पर उन्हें तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर मलिहाबाद पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
रायबरेली के सलोन निवासी अंजुम ने बताया कि 20 नवंबर 2011 में उनका निकाह मलिहाबाद के केवलहार निवासी मो. सगीर खान से हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद से पति व ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बावजूद वे सब सहती रहीं। आरोपी आए दिन उनसे रुपये की मांग करते थे। विरोध करने पर पिटाई भी करते थे। आरोप है कि 25 जनवरी को आरोपियों ने उनसे फिर से दहेज में दो लाख रुपये की मांग की। असमर्थता जताने पर आरोपियों ने उन्हें पीट दिया। फिर पति ने तीन तलाक देकर घर से भगा दिया।
आरोप है कि जब उन्होंने गांव में किसी तरह से अपना खुद का मकान बनवाया तो आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज के जरिये उसे बेच दिया। जब उनकी मां सुलह करने पहुंचीं तो पति उनसे मारपीट पर आमादा हो गए। परेशान होकर पीड़िता ने मलिहाबाद पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी के मुताबिक आरोपी मो. सगीर व ससुराल वाले नफीस, अब्दुल, निशा, रुतबा व सऊद खान पर केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।