{"_id":"6a208d11bcee875b200013df","slug":"tripathi-sinha-and-sehgal-xi-won-the-matches-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1767276-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: त्रिपाठी, सिन्हा और सहगल एकादश ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: त्रिपाठी, सिन्हा और सहगल एकादश ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
लखनऊ। अंडर-13 कैसर अली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में बुधवार को सुजय त्रिपाठी इलेवन, अभिजीत सिन्हा इलेवन और नवनीत सहगल एकादश ने अपने मुकाबले जीतकर विजयी अंक बटोरे।
पहले मुकाबले में सुजय त्रिपाठी एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विनय मोहन इलेवन की टीम ने 11.4 ओवर में 65 रन बनाए। वारिस अली ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। अथर्व राय ने पांच विकेट झटके। जवाब में सुजय त्रिपाठी इलेवन ने 10 ओवर में दो विकेट खोकर 69 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आदित्य अग्रवाल ने नाबाद 19 और आयुष चौधरी ने 21 रन की उपयोगी पारी खेली।
दूसरे मुकाबले में अभिजीत सिन्हा एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिजीत सिन्हा इलेवन ने 27.2 ओवर में 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यशार्थ दीप मिश्रा ने 71 रन की शानदार पारी खेली। शौर्य ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभिजीत सरकार इलेवन की टीम 30 ओवर में नौ विकेट पर 215 रन ही बना सकी। कृतज्ञ गुप्ता ने 40 रन बनाए। विराट पाल ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में नवनीत सहगल एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएम खान इलेवन ने 30 ओवर में छह विकेट पर 178 रन बनाए। विशांक राजपूत ने 56 रन की पारी खेली। विराट सिंह ने तीन विकेट लिए। जवाब में नवनीत सहगल एकादश ने 20.3 ओवर में मात्र दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। देवांश राय ने नाबाद 75 और शौर्यवीर ने नाबाद 59 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई।