फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tributes paid to soldiers who lost their lives in pulwama attack

पुलवामा हमले में जान गंवाने वाले जवानों को दी श्रद्धांजलि, जवानों के परिवारीजनों को किया सम्मानित

Sun, 21 Feb 2021 07:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to soldiers who lost their lives in pulwama attack
लखनऊ के कल्ली पश्चिम में पुलवामा हमले में जान गंवाने वाले जवानों की याद में रविवार को श्रद्धांजल? - फोटो : LKO CITY
लखनऊ। पुलवामा हमले में जान गंवाने वाले जवानों की याद में रविवार को कल्ली पश्चिम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हमले में मारे गए जवानों के परिजनों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि लेक फेड के चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी ने कहा की आज तक हमारे सैनिक सीमा पर शहीद होते रहे हैं, पर सरकारों ने कुछ नहीं किया। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा हमले का बदला 12 दिनों में ही ले लिया और हमारे 40 जवानों के बदले 400 आतंकियों को जमींदोज करके भारत का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुलवामा हमले में जान गंवाने वाले उन्नाव के जवान अजीत कुमार आजाद की पत्नी मीना गौतम, देवरिया के विजय कुमार मौर्या की पत्नी विजयलक्ष्मी, इटावा के हवलदार राम वकील की पत्नी गीता, महाराजगंज के पंकज त्रिपाठी की पत्नी रोशनी त्रिपाठी व कानपुर देहात के श्याम बाबू की पत्नी रूबी समेत अन्य कई जनपदों से आए मृतक जवानों के परिजनों को स्मृति चिह्न देकर नमन किया गया। इस मौके पर सैनिक की वीरता को दर्शाते नाटक का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखंड प्रताप, प्रदेश महामंत्री रवींद्र श्रीवास्तव, भाजपा नेता संजीव अवस्थी, करुणा शंकर दीक्षित, प्रधानाध्यापक प्रकाश तिवारी समेत क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed