फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Treatment of hapatitis in balrampur hospital

बलरामपुर अस्पताल में शुरू होगा हेपेटाइटिस-बी और सी का इलाज

Fri, 05 Aug 2022 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Treatment of hapatitis in balrampur hospital
बलरामपुर अस्पताल में भी अब हेपेटाइटिस बी और सी का इलाज शुरू होगा। अभी तक हेपेटाइटिस के मरीजों को बड़े संस्थान जाना पड़ता था। भारत सरकार के प्रोजेक्ट के तहत यहां पर मॉडल ट्रीटमेंट सेंटर की शुरुआत होगी। अस्पताल के जरिये डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में अभी सिर्फ लोकबंधु अस्पताल में हेपेटाइटिस-बी और सी के मुफ्त इलाज की सुविधा है। बाकी किसी भी अस्पताल में पुख्ता जांच व दवा न होने से मरीजों को इलाज के लिए केजीएमयू, पीजीआई या लोहिया संस्थान जाना पड़ता था। बलरामपुर अस्पताल में हर रोज करीब चार से पांच हेपेटाइटिस बी-सी पॉजिटिव रोगी आते थे। इनकी जांच कार्ड टेस्ट के जरिये होती थी। एलाइजा जांच की सुविधा नहीं है। इसके अलावा वॉयरल लोड कराने के लिए नमूना केजीएमयू लैब भेजा जाता है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों को केजीएमयू से प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। प्रोजेक्ट के तहत यहां पर जांच संग दवा का इंतजाम जल्द होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed