{"_id":"5fde04db90898670094876c9","slug":"travellers-arrested-on-lucknow-airport-bringing-gold-from-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर ट्रॉली बैग की बिडिंग में छिपाकर ला रहे थे 32 लाख का सोना-चांदी, हिरासत में लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर ट्रॉली बैग की बिडिंग में छिपाकर ला रहे थे 32 लाख का सोना-चांदी, हिरासत में लिए गए
Sat, 19 Dec 2020 07:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 19 Dec 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर कस्टम ने दुबई से आए दो तस्करों से 32 लाख रुपये का सोना, चांदी पकड़ा। इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
डिप्टी कमिश्नर निहारिका लाखा के अनुसार शुक्रवार रात करीब 12:15 बजे एक यात्री इंडिगो की फ्लाइट 6ई 8457 और दूसरा दुबई की फ्लाइट एफजेड 8325 से पहुंचा।
एक ने सोने का बुरादा बनाने के बाद जैल में मिलाकर पेस्ट बनाया, फिर उसे शरीर के निचले हिस्से में छिपा रखा था। दूसरे ने सोने, चांदी को ट्रॉली बैग की बिडिंग में लगाया था। शक होने पर स्कैनर से जांच कराई।
विज्ञापन
शुरुआत में दोनों ने गुमराह किया लेकिन सख्ती पर तस्करी की बात स्वीकार कर ली। तस्करों से कुल 31 लाख 85 हजार रुपये का सोना और चांदी बरामद हुई। इसमें 597.780 ग्राम सोना और 590.420 ग्राम चांदी थी।
विज्ञापन