{"_id":"6a7a3d1ce76ef7766302ef02","slug":"trapped-in-a-traffic-jam-vehicles-crawled-for-an-hour-lucknow-news-c-13-lko1070-1869669-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जाम में फंसी रही जान, एक घंटे तक तक रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जाम में फंसी रही जान, एक घंटे तक तक रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन
लखनऊ। वजीरगंज निवासी रिजवान को पेट दर्द व उल्टी हो रही थी। दोपहर करीब 12 बजे परिजन उन्हें निजी कार से बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी ले जा रहे थे। क्रिश्चियन कॉलेज से बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी तक पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया। इसी तरह कई मरीज जाम में फंसकर बेहाल हो गए। सोमवार दोपहर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। सीएमओ कार्यालय से लेकर बलरामपुर अस्पताल के बाहर करीब एक घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। एंबुलेंस भी जाम में फंसकर सायरन बजाती रही। पुलिस एक घंटे बाद यातायात सामान्य करा पाई।
दोपहर 12:15 बजे से सवा एक बजे तक सीएमओ कार्यालय, बलरामपुर अस्पताल, क्रिश्चियन कॉलेज और गोलागंज रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। रोडवेज बसों के गुजरने और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों से जाम और बढ़ गया। कई लोगों ने सीएमओ कार्यालय से अस्पताल की ढाल पर ही वाहन खड़े कर दिए थे। जाम में कई एंबुलेंस फंस गईं। डफरिन अस्पताल जाने वाले मार्ग पर भी वाहनों का दबाव रहा। सड़क किनारे अस्थायी दुकानें और वाहनों की पार्किंग से गर्भवती महिलाओं को भी परेशानी हुई। ट्रैफिक पुलिस और वजीरगंज पुलिस ने मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया। स्थानीय लोगों के मुताबिक नो-पार्किंग और अतिक्रमण पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से यहां आए दिन जाम लगता है।