फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transporter parked trucks upset by increased prices of diesel and petrol

भारत बंद: डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों से नाराज ट्रांसपोर्टरों ने खड़े किए ट्रक, ऑपरेटरों में नहीं दिखी एकजुटता

Fri, 26 Feb 2021 08:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Feb 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Transporter parked trucks upset by increased prices of diesel and petrol
एक दिवसीय हड़ताल के आह्वान पर खड़े - फोटो : अमर उजाला
डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों से नाराज ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के एक दिवसीय हड़ताल के आह्वान पर ट्रांसपोर्टर ने संचालन ठप कर दिया है। हड़ताल के चलते ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक खड़े है। एसोसिएशन के महामंत्री पंकज शुक्ल ने कहा कि आज सभी ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर हैं। वहीं, द ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अवस्थी ने बताया कि इस बंदी का पूरा समर्थन है। उधर, बहराइच में बंद का कोई असर नहीं रहा। वहीं डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल में एकजुटता नहीं दिखी। इससे कन्फेडरेशन ऑफ  ऑल इंडिया के भारत बंद का असर लखनऊ में फीका रहा। स्थानीय स्तर के ट्रक ऑपरेटरों में बंद को लेकर ऊहापोह की स्थिति रही। ऐसे में सुबह कुछ समय के लिए ही सामानों की बुकिंग बंद रहीं। कानपुर रोड ट्रांसपोर्ट नगर और सीतापुर रोड मड़ियांव में ट्रांसपोर्ट एजेंसियों की मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले दिखे तो कुछ ट्रक ऑपरेटरों अपने प्रतिष्ठान के बाहर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान दोनों जगहों पर काफी ट्रक खड़े रहे, लेकिन इस हड़ताल से सामानों की बुकिंग व कारोबार पर कोई असर नहीं रहा। द ट्रक ऑपरेटर एंड एसोसिएशन ने चार सूत्रीय मांगों में डीजल के दाम बढ़ने, इंश्योरेंश की दरों में बढ़ोतरी, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता व ई वे बिल की व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर पीएम को ज्ञापन भेजा। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी ने बताया कि सुबह दो घंटे के लिए बुकिंग एजेंसी बंद कर विरोध दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed