फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transport Nagar accident: LDA formed investigation committee to fix responsibility, role of engineers will be

ट्रांसपोर्ट नगर हादसा: जिम्मेदारी तय करने के लिए एलडीए ने बनाई जांच कमेटी, इंजीनियरों की भूमिका की होगी पड़ताल

Wed, 11 Sep 2024 03:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 11 Sep 2024 03:30 PM IST
सार

Transport Nagar accident: ट्रांसपोर्ट नगर हादसे की जांच के लिए एलडीए ने जांच कमेटी बना दी है। यह कमेटी कुछ खास बिंदुओं पर समीक्षा करेगी। जांच पूरी करने की समय सीमा तय नहीं की गई है। 

विज्ञापन
Transport Nagar accident: LDA formed investigation committee to fix responsibility, role of engineers will be
ट्रांसपोर्ट नगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ट्रांसपोर्टनगर हादसे की जिम्मेदारी तय करने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने भी पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। स्वीकृत मानचित्र का उल्लंघन कर कैसे ज्यादा और घटिया निर्माण किया गया, कमेटी इसका पता लगाएगी। साथ ही भूखंड आवंटन, मानचित्र स्वीकृत होने से लेकर निर्माण तक के दौरान तैनात रहे इंजीनियरों और अफसरों की भूमिका की भी कमेटी पड़ताल करेगी। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। इसमें मुख्य नगर नियोजक केके गौतम, अधिशासी अभियंता अजय गोयल व उप सचिव अतुल कृष्ण सिंह को सदस्य और उप सचिव माधवेश कुमार को सदस्य और संयोजक बनाया गया है।

विज्ञापन


इन बिंदुओं पर खास तौर पर पड़ताल करेगी कमेटी
जांच के दौरान कमेटी यह भी देखेगी कि किस आधार पर भूखंड का आवंटन हुआ था। मानचित्र कितने मंजिल के निर्माण के लिए पास कराया गया था। स्वीकृत मानचित्र से अधिक निर्माण पर कोई नोटिस जारी किया गया था या नहीं।
विज्ञापन


जांच पूरी करने के लिए समय सीमा तय नहीं
जांच पूरी करने के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है। बहरहाल माना जा रहा है कि समिति को 15 दिन में रिपोर्ट देनी होगी। कमेटी अपनी रिपोर्ट एलडीए वीसी को भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर आंखें मूंदे रहने वालों की बढ़ेगी मुश्किलें

Transport Nagar accident: LDA formed investigation committee to fix responsibility, role of engineers will be
हादसे में तीन दिन तक हुई खुदाई। - फोटो : अमर उजाला।

जानकारों का कहना है कि बिल्डिंग में तय सीमा से अधिक निर्माण किया गया था। ऐसे में एलडीए के उन इंजीनियरों की मुश्किल बढ़ सकती है, जिनके समय में अवैध निर्माण हुआ।

बनाया जाएगा आर्किटेक्ट का पैनल
ट्रांसपोर्टनगर हादसे से सबक लेते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण शहर की सभी ऊंची इमारतों का सेफ्टी ऑडिट कराएगा। इसके लिए आर्किटेक्ट का पैनल बनाया जाएगा। ट्रांसपोर्टनगर के साथ ही शहीद पथ के दोनों ओर करीब 22 किमी के दायरे में आने वाली काॅलोनियों में प्राधिकरण जांच अभियान चलाएगा। अभियान के दौरान अवैध बनी इमारतों पर कार्रवाई की जाएगी। इसकी शुरुआत रविवार से ही ट्रांसपोर्टनगर में हो चुकी है।

रविवार को जिस बिल्डिंग को एलडीए ने सील किया था, उसकी स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की जांच कराई जाएगी। सीलिंग नोटिस मेंं आशंका जताई गई है कि बगल वाली बिल्डिंग ढहने के कारण उसके भी स्ट्रक्चर को जरूर नुकसान पहुंचा होगा। जब तक जांच नहीं हो जाती, बिल्डिंग सील रहेगी। इस बारे में एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार का कहना है कि शहर की सभी ऊंची और व्यावसायिक इमारतों का सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा। इसके लिए शासन से भी मंजूरी ली जाएगी।

ट्रांसपोर्टनगर में होगा ड्रोन सर्वे
एलडीए प्रशासन ट्रांसपोर्टनगर की इमारतों की मजबूती की जांच के लिए अभियान चलाएगा। इसको लेकर ड्रोन से सर्वे कराए जाने की तैयारी है। ट्रांसपोर्टनगर योजना एयरपोर्ट के नजदीक है, लिहाजा ड्रोन उड़ाने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन से अनुमति ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed