{"_id":"62d657ac8f77bb55f651c4c7","slug":"transport-minister-dayashankar-singh-gives-report-of-his-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन मंत्री ने गिनाई 100 दिन की उपलब्धियां: बोले- शादी, विवाह, मेले के परमिट के लिए आरटीओ कार्यालय जाने की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन मंत्री ने गिनाई 100 दिन की उपलब्धियां: बोले- शादी, विवाह, मेले के परमिट के लिए आरटीओ कार्यालय जाने की जरूरत नहीं
Tue, 19 Jul 2022 12:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:35 PM IST
सार
यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मंगलवार अपने विभाग की 100 दिन की उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। इस मौके पर उन्होंने अब तक किए गए विभाग के काम गिनाए।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन विभाग की सौ दिन की उपलब्धियां गिनाते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सरकार के सभी लक्ष्यों को विभाग ने पूरा किया है। शादी, विवाह और मेले आदि प्रयोजन के लिए एक सप्ताह की अवधि के लिए स्पेशल परमिट जारी करने की नई व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
अब आवेदक को आरटीओ कार्यालय जाने की जरूरत नहीं बल्कि वह किसी भी समय और किसी भी दिन स्पेशल परमिट ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन परमिट पर डिजिटल हस्ताक्षर कर वाहन स्वामी को परमिट डाक के माध्यम से भेजा जा रहा है। वाहन स्वामी हस्ताक्षर के बाद खुद भी पोर्टल से परमिट डाउनलोड कर सकता है।
विज्ञापन
लर्निंग लाइसेंस भी ऑनलाइन दिए जा रहे हैं। एकमुश्त शास्ति (पेनाल्टी) समाधान योजना पहली बार लागू की गई है। इसमें व्यवसायिक वाहनों के बकाए की धनराशि में शत-प्रतिशत पेनल्टी की छूट वाहन स्वामियों को दी गई है। बकाया राशि को वाहन स्वामी एकमुश्त या तीन किस्तों में जमा कर सकता है। निगम की 647 जनरथ बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन
बीते 100 दिनों में 150 नई बसों को बेड़े में शामिल करने की मंजूरी दी गई जिसमें से 148 बनकर पूरी तरह तैयार हैं । 84 मुख्य बस स्टेशनों पर मरम्मत व रंगाई पुताई आदि के कार्य किए गए हैं। आंतरिक संसाधनों से यह कार्य कराए गए।
दयाशंकर सिंह ने कहा की प्रदेश में जनपद फिरोजाबाद एवं उरई में आवेदकों एवं कार्यालय के कर्मचारियों को कार्य संपादन में सुविधा देने के लिए एक सारथी हाल का निर्माण कराया गया।