फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   transport dept employees make ruckus.

संविदाकर्मियों ने जमकर किया हंगामा, एमडी को बनाया बंधक

Fri, 03 Jun 2016 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Jun 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
transport dept employees make ruckus.

उत्तर प्रदेश पथ परिवहन निगम मुख्यालय के बाहर अनशन पर बैठे संविदाकर्मियों ने बृहस्पतिवार शाम को जमकर बवाल किया। उन्होंने प्रबंध निदेशक आशीष गोयल और कुछ कर्मचारियों को बंधक बनाकर मुख्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया।

विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद पुलिस ने ताला तोड़कर एमडी और अन्य कर्मचारियों को छुड़ाया। साथ ही मौके पर मौजूद सवा सौ संविदाकर्मियों को गिरफ्तार कर मोहनलालगंज थाने ले गई, जहां धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कर दिया।
विज्ञापन


उप्र रोडवेज संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष होमेंद्र कुमार मिश्र की अगुवाई में नौ मई से छह सूत्री मांगों को लेकर संविदाकर्मी धरने पर बैठे थे। जब 29 मई तक उनकी सुनवाई नहीं हुई तो उनमें से पांच संविदाकर्मी आमरण अनशन पर बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेट पर ताला जड़ा बना लिया बंधक

transport dept employees make ruckus.

बृहस्पतिवार को तबीयत बिगड़ने उन्हें बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान कुछ संविदाकर्मी मांगों के जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रबंध निदेशक गोयल से मिलने गए, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इससे वे उग्र हो गए और शाम करीब 5.30 बजे गेट पर ताला जड़कर उन्हें बंधक बना लिया। वजीरगंज पुलिस ने शाम 7.30 बजे ताला तोड़कर एमडी व अन्य कर्मचारियों को बाहर निकाला।

काम न आई राज्यपाल की चिट्ठी
संविदाकर्मियों ने प्रदर्शन के दौरान प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक को भी मांगों से संबंधित ज्ञापन भेजा था। जिस पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को तत्काल हस्तक्षेप कर मामले को निपटाने की बात कही थी, लेकिन राज्यपाल की चिट्ठी भी काम न आई।

शासन और परिवहन निगम ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे प्रबंध निदेशक को बंधक बनाने की नौबत आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed