फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transport Department has issued instructions to pump operators not to give petrol without helmet In UP

UP News: परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी, अब बिना हेलमेट पंपों पर नहीं मिलेगा पेट्रोल; पढ़ें आदेश

Sun, 12 Jan 2025 04:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Jan 2025 04:53 PM IST
सार

परिवहन विभाग ने एडवाइजरी जारी की। पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि अब बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दें। 

विज्ञापन
Transport Department has issued instructions to pump operators not to give petrol without helmet In UP
बिना हेलमेट पेट्रोल डलवाते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने दोपहिया वाहनों से होने वाले हादसों और मौतों को कम करने के लिए सख्त नियम अपनाने के निर्देश जारी किए गए। इसमें हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं की नीति प्रस्तावित की है।

विज्ञापन


परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने आठ जनवरी को एक पत्र जारी किया। इसमें पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया कि वह बिना हेलमेट पेट्रोल न दें। या फिर उनके साथ बैठे युवक ने हेलमेट न लगाया हो। सभी जिलों के जिलाधिकारियों और संभागीय आयुक्तों को यह पत्र भेजा गया। इसे तत्काल लागू करने के लिए कहा गया।

विज्ञापन

हर साल 25-26 हजार लोगों की जान जाती है

परिवहन आयुक्त की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि राज्य में सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी निर्देशों को भी बताया गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य में हर साल सड़क दुर्घटनाओं के कारण 25-26 हजार लोगों की जान जाती है। इसमें कहा कि हेलमेट न पहनने से काफी मौतें होती हैं। इस नीति का उद्देश्य लोगों की जान बचाना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जागरुकता अभियान चलाया जाना चाहिए

परिवहन आयुक्त ने कहा कि यह पहल 2019 में गौतमबुद्ध नगर में पहले भी शुरू की गई थी। लेकिन, इसे छिटपुट रूप से ही लागू किया गया था। अब इसे सभी जिलों में सख्ती से लागू करना है। परिवहन आयुक्त ने कहा कि 'सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का उपयोग करके जागरुकता अभियान चलाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed