फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transformer oil flowed, power failure for five hours

Lucknow News: ट्रांसफाॅर्मर का बह गया तेल, पांच घंटे गुल रही बिजली

Thu, 24 Aug 2023 07:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 24 Aug 2023 07:08 PM IST
विज्ञापन
Transformer oil flowed, power failure for five hours
गनीमत रही नहीं लगी आग, दूसरे ट्रांसफाॅर्मर के जरिए शुरू कराई गई आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। बुधवार की शाम पांच केवीए क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर का तेल बह गया। गनीमत रही कि ट्रांसफाॅर्मर में आग नहीं लगी। आननफानन बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई। ऐसे में क्षेत्र की 75 हजार आबादी को पांच घंटे तक अंधेरे में रहना पड़ा। दूसरे ट्रांसफाॅर्मर के जरिए बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई।
सवैया तिराहा उपकेंद्र से लक्ष्मीगंज टाउन तहसील व जमुनापुर सहित चार फीडर संचालित हैं। इसमें नगर पंचायत व सवैयाधनी, हटवा, सांवापुर नेवादा, कोटिया चित्रा, पचखरा, सवैया हसन, खोजनपुर समेत 50 गांवों को बिजली दी जाती है। आपूर्ति के लिए उपकेंद्र में पांच एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफाॅर्मर लगे हैं।
विज्ञापन

उपकेंद्र में तैनात पावर काॅर्पोरेशन के अधिकारी बिजली उपकरणों की देखभाल नहीं करते हैं, जिसके चलते आए दिन खराबी बनी रहती है। यही वजह है कि बुधवार की शाम छह बजे उपकेंद्र के एक ट्रांसफार्मर का तेल बह गया। किसी कर्मचारी या अधिकारी को इसका पता नहीं चला और आपूर्ति चालू रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ट्रांसफाॅर्मर गर्म होकर आवाज करने लगा तो अवर अभियंता समेत अन्य कर्मचारियों को जानकारी हुई। तुरंत आपूर्ति बंद की गई। इससे ट्रांसफाॅर्मर में आग नहीं लगी। खराबी आने से नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र की लगभग 75 हजार की आबादी के सामने बिजली संकट खड़ा हो गया। लगभग पांच घंटे तक आपूर्ति बंद थी। इसके बाद दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू की गई। अवर अभियंता शंभूनाथ ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर का तेल बह गया था। इसके चलते आपूर्ति बाधित हुई थी, लेकिन दूसरे ट्रांसफाॅर्मर से जोड़कर आपूर्ति की जा रही है। ट्रांसफाॅर्मर में तेल डाला जा रहा है।

इनसेट
उपभोक्ता खफा, बोले आए दिन गुल रहती बत्ती
नगर व गांवों के लोग आए दिन बिजली कटौती की समस्या झेल रहे हैं, लेकिन इसको लेकर बदलाव नहीं किया जा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार की सुबह 33 केवीए लाइन के इंसुलेटर पंचर होने से 12 घंटे आपूर्ति ठप रही। ट्रांसफाॅर्मर का तेल बहने से पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। क्षेत्र के अतीश कुमार, जेके जायसवाल, संजय सिंह, दिनेश सिंह, प्रबल तिवारी, गोलू भदौरिया ने कहा कि आए दिन खराबी से आपूर्ति बाधित होना आम बात है। इससे गर्मी में उबलने के साथ ही फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। हालात यही रहे तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed