फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transformer collapses in storm, power outage for 48 hours

Lucknow News: आंधी में गिरा ट्रांसफार्मर, 48 घंटे से बिजली गुल

Sat, 02 May 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Transformer collapses in storm, power outage for 48 hours
करोरवा गांव में गिरा ट्रांसफार्मर। 

विज्ञापन




नगराम। बुधवार को आई आंधी के दौरान ठप हुई करोरवा गांव की बिजली 48 घंटे बाद भी बहाल नहीं हुई। आंधी में पोल पर रखा ट्रांसफार्मर धराशायी हो गया था जो अब तक बदला नहीं जा सका है। गांव निवासी सांसद प्रतिनिधि उमाशंकर वर्मा और पूर्व प्रधान मायाराम के अनुसार बिजली न होने से इन्वर्टर बैठ चुका है। लोगों के मोबाइल बंद हो चुके हैं। रात के समय अंधेरा बना रहता है। पेयजल का संकट भी गहरा गया है। ट्यूबवेल बंद होने से सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। समेसी उपकेंद्र के अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि बहरौली फीडर से पोषित अन्य गांवों की आपूर्ति बहाल हो चुकी है। कर्मचारी करोरवा गांव में टूटे खंभों को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाने के काम में लगे हैं।





एबीसी जलने से 5000 उपभोक्ता रात भर परेशान

काकोरी। एफसीआई उपकेंद्र से पोषित नरौना, सलेमपुर पतौरा, बुद्धेश्वर और प्रभातपुरम इलाके में बृहस्पतिवार रात एबीसी लाइन कई जगहों पर जल जाने के कारण रात साढ़े नौ से करीब 12 बजे तक 5000 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा कुंदन विहार, मायापुरम, जाहिद नगर और नारायणपुर क्षेत्रों में रात दस बजे से सुबह आठ बजे तक लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। एसडीओ संदीप वर्मा ने बताया बिजली कर्मियों ने पूरी रात काम करते हुए एबीसी लाइन को बदल दिया जिसके बाद शुक्रवार सुबह लो वोल्टेज की समस्या को भी दूर कर दिया गया।
विज्ञापन






तार टूटने से 10 घंटे बिजली गुल

सरोजनीनगर। बंथरा और सरोजनीनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात 9 बजे आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे बिजली के तार टूट गए। गहरू पावर हाउस के तहत आने वाले रसूलपुर फीडर के रसूलपुर, हसनखेड़ा गांव की आपूर्ति 10 घंटे तक बाधित रही। इससे भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को बिजली-पानी के लिए तरसना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन






जेसीबी से केबल कटा, छह घंटे बिजली ठप

तेलीबाग। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह नालों की सफाई के दौरान जेसीबी से केबल कट गया। इससे करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह साढ़े आठ बजे हुई इस घटना के बाद गोपालनगर, डिफेंस कॉलोनी, नीलकंठेश्वर मंदिर, मछली मंडी, तेलीबाग बाजार और नेपालगंज समेत कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। एसडीओ महेंद्र कुमार ने बताया कि जेसीबी से केबल क्षतिग्रस्त होने के कारण चार ट्रांसफार्मर बंद हो गए थे। मरम्मत के बाद दोपहर करीब ढाई बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed