{"_id":"75520e92e18dcae2ec1be4e3d0385b18","slug":"transfer-utility-for-metro-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो के लिए यूटीलिटी ट्रांसफर अगले महीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो के लिए यूटीलिटी ट्रांसफर अगले महीने
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 30 May 2014 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो रूट पर तमाम जनसुविधाओं का स्थानांतरण (यूटीलिटी ट्रांसफर) जून के दूसरे सप्ताह तक हो जाएगा।
विज्ञापन
केवल भारत बीएसएनएल ने ही अभी यूटीलिटी मैप लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को उपलब्ध नहीं करवाया है।
बाकी एजेंसियों के मैप मिल चुके हैं। बीएसएनएल के लिए 30 मई यूटीलिटी मैप जमा करने की आखिरी तारीख है।
मुख्य सचिव जावेद उस्मानी छह जून को यूटीलिटी ट्रांसफर के संबंध में बैठक लेंगे। इसके बाद एजेंसियों को काम शुरू करने की इजाजत दे दी जाएगी।
फिलहाल नगर निगम ने मार्ग प्रकाश, जल संस्थान ने वाटर लाइन और लेसा ने अपने तार और भूमिगत केबल की जानकारी संबंधित मानचित्र एलएमआरसी को 21 मई तक उपलब्ध करा दिए थे।
इसके बाद में केवल बीएसएनएल का ही मैप आना बाकी बचा है। बीएसएनएल को मुख्य सचिव ने 30 मई तक की छूट दी थी।
एलएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि मेट्रो के यूटीलिटी ट्रांसफर को लेकर छह जून को मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने बैठक बुलाई है।
बैठक में सभी एजेंसियों को यह बता दिया जाएगा कि उनको आपस में समेकित तरीके से काम करना होगा। एक ही डक(ट्रंच) बनाया जाएगा।
ताकि भविष्य में जब कभी भी इसमें कोई बदलाव लाना हो तो कई जगह पर खोदाई न करनी पड़े।
इसके बाद में टेंडर कर के पब्लिक यूटीलिटी ट्रांसफर के काम का आगाज हो जाएगा। इसका पूरा खर्च एलएमआरसी ही उठाएगा।