फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transfer proposal of teachers of Madhyamik Shiksha send to UP government.

माध्यमिक विद्यालय : स्कूल का परीक्षा परिणाम अच्छा तो ही मिलेगी मनचाही तैनाती, भेजा गया संशोधित प्रस्ताव

Tue, 13 Jun 2023 03:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 Jun 2023 03:09 PM IST
सार

माध्यमिक विद्यालयों में स्थानांतरण नीति से संबंधित प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। प्रस्ताव के तहत अगर स्कूल का परीक्षा परिणाम अच्छा होगा तो ही मनचाही तैनाती दी जाएगी।

विज्ञापन
Transfer proposal of teachers of Madhyamik Shiksha send to UP government.
जल्द शुरू होगी प्रधानाचार्य, प्रवक्ता की तबादला प्रक्रिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, उप प्राचार्य, प्रवक्ता व शिक्षकों के तबादले में अब स्कूल का परीक्षा परिणाम भी आधार बनेगा। इस संबंध में विभाग की ओर से सत्र 2023-24 के तबादले के लिए संशोधित प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। हरी झंडी मिलते ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि किसी शिक्षक-शिक्षिका का आवेदन तभी आगे बढ़ाया जाएगा, जब गत तीन वर्षों में औसत परीक्षाफल 60 फीसदी से ऊपर होगा। हालांकि, पिछड़े जिलों में यह बाध्यता नहीं होगी। किसी भी विद्यालय में 10 फीसदी से अधिक आवेदन आगे नहीं बढ़ाए जाएंगे। स्थानांतरण प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती ने साधा निशाना, बोलीं- खुद को बड़ा हिंदुत्ववादी बताने के लिए भाजपा और कांग्रेस में लगी होड़
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रचंड गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया


प्रस्ताव के अनुसार कैंसर व गंभीर रोग से पीड़ित होने पर 50, दिव्यांग, कैंसर, किडनी, लीवर या किसी गंभीर बीमारी से प्रभावित परिजन के लिए 50, पत्नी/पत्नी शासकीय सेवा में होने पर 30 नंबर, 31 मार्च को 58 साल आयु होने पर 20, गत वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत होने पर 25 नंबर भारांक प्रस्तावित किया गया है। पहली नियुक्ति तिथि से 10 वर्ष की सेवा के बाद हर साल की सेवा पर अधिकतम 20 नंबर सहायक मानक निर्धारित हैं।

यह भी आधार/मानक खास
- 31 मार्च के बाद नियुक्त तबादले के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
- राजकीय बालिका विद्यालय में केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन करेंगी।
- लखनऊ, गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर के लिए आवेदन नहीं होंगे, यहां के अभ्यर्थी अन्य जिलों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
- एक पद पर एक से अधिक आवेदन होने पर अधिकतम आयु वाले को वरीयता।
- प्रधानाचार्य व प्रभारी प्रधानाचार्य को छोड़कर हाईस्कूल में कम से कम चार सहायक अध्यापक व इंटर कॉलेज में तीन प्रवक्ता, चार सहायक अध्यापक होना अनिवार्य है। इससे अधिक संख्या पर ही आवेदन आगे बढ़ाएंगे।
- प्रधानाचार्य/उप प्रधानाचार्य के ऑनलाइन स्थानांतरण के लिए कम से कम तीन प्रवक्ता व चार सहायक अध्यापक होने पर ही आवेदन आगे बढ़ाया जाएगा।
- प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक का आवेदन तभी आगे बढ़ेगा जब सत्र 2019-20 से अब तक छात्र नामांकन संख्या में 15 फीसदी की वृद्धि की गई हो, तीन साल में परीक्षा फल औसत भी 60 फीसदी से अधिक हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed