फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   transfer process will be started in basic shiksha parisad

मनचाहे जिलों में मिलेगा शिक्षकों को तबादला

Sat, 03 May 2014 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 May 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
transfer process will be started in basic shiksha parisad

बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों को मनचाहे जिलों में नौकरी करने का मौका

विज्ञापन
देने के लिए अंतरजनपदीय तबादला किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

इसके लिए अलग से वेबसाइट बनाई जाएगी। 16 मई के बाद बेसिक शिक्षा परिषद की बैठक बुलाकर इस संबंध में निर्णय लेते हुए निर्देश जारी किया जाएगा।


प्रदेश में बेसिक शिक्षा का दायरा काफी बड़ा है। परिषदीय स्कूलों में जिला स्तर पर नियुक्ति होती है। राज्य सरकार शिक्षकों की सुविधाओं के मद्देनजर उन्हें मनचाहा तबादला देती है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जाता है।

पिछली बार की तरह इस बार भी मई के आखिरी हफ्ते से जून के दूसरे हफ्ते तक ऑनलाइन आवेदन लेने की तैयारी है।

आवेदन के लिए महिला और पुरुष वर्ग के सभी शिक्षक पात्र होंगे, लेकिन जिलों में रिक्तियों के आधार पर ही स्थानांतरण किया जाएगा।

इसमें विधवा, सामान्य महिला व नि:शक्त शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद रिक्त पदों के आधार पर अन्य शिक्षकों का तबादला किया जाएगा।


आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शिक्षक स्थानांतरण का दावा नहीं कर सकेंगे। अंतरजनपदीय तबादले के लिए एक जिले में कम से कम तीन वर्ष तक नौकरी करने वाले ही पात्र माने जाएंगे।


महिला और नि:शक्त शिक्षकों के लिए एक वर्ष ही जिले में रहने की अनिवार्यता होगी। पांच वर्ष की सेवा के दौरान अंतरजनपदीय स्थानांतरण पाने वाले शिक्षक इसके लिए पात्र नहीं होंगे।

स्थानांतरण की प्रक्रिया 25 जून तक पूरी कर ली जाएगी और जुलाई के पहले हफ्ते तक शिक्षकों को अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed