फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transfer of UP basic teachers: wait for school allotment increases

यूपी बेसिक शिक्षकों का ट्रांसफर: स्कूल आवंटन के लिए इंतजार और बढ़ा, 69000 भर्ती के शिक्षकों में फंसा पेंच

Mon, 21 Aug 2023 08:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 21 Aug 2023 08:11 PM IST
सार

विभाग में शिक्षकों का तबादला प्रक्रिया जून के अंत में किया गया था। किंतु इसके बाद स्कूल आवंटन की प्रक्रिया डेढ़ महीने में नहीं पूरी हो पा रही है। 

विज्ञापन
Transfer of UP basic teachers: wait for school allotment increases
ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी ना होने से बच्चों की पढ़ाई पर प्रभाव पड़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में बेसिक विद्यालयों में एक से दूसरे जिले में तबादला पाए 16614 शिक्षकों को अभी स्कूल आवंटन के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारियों की ओर से आवश्यक डाटा अपडेट न होने के कारण विभाग ने एक बार फिर डाटा अपडेट करने की तिथि 23 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। जो पूर्व में 20 अगस्त निर्धारित थी।

विज्ञापन


विभाग में शिक्षकों का तबादला प्रक्रिया जून के अंत में किया गया था। किंतु इसके बाद स्कूल आवंटन की प्रक्रिया डेढ़ महीने में नहीं पूरी हो पा रही है। इससे जहां शिक्षक परेशान हैं वहीं स्कूलों में पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि एक से दूसरे जिले में तबादला प्रक्रिया के तहत स्थानान्तरित शिक्षकों के कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण किए जाने का विवरण अपडेट नहीं किए जाने से विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया बाधित हो रही है।
विज्ञापन


एक दर्जन जिलों ने शिक्षकों के कार्यमुक्त करने तो डेढ़ दर्जन ने कार्यभार ग्रहण करने की सूचना नहीं अपडेट की है। जिससे स्कूल आवंटन नहीं हो रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने कहा है कि इसका पूरा उत्तरदायित्व संबंधित बीएसए का होगा। उन्होंने निर्देश दिया है कि इससे जुड़ी पूरी प्रक्रिया 23 अगस्त तक हर हाल में पूरा कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उन्होंने 69000 शिक्षक भर्ती के तबादला पाए शिक्षकों का विवरण भी पोर्टल पर अपडेट करने को कहा है। दूसरी तरफ शिक्षक नेता अनिल यादव ने कहा है कि बीएसए जान-बूझकर शिक्षकों का डाटा अपडेट कर सूचित नहीं कर रहे हैं। इससे शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। 31 अगस्त तक प्रक्रिया पूरी न होने पर शिक्षक आगे का निर्णय लेने के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed