{"_id":"64e502588e78fe078d037d83","slug":"transfer-of-six-under-secretaries-cancellation-of-four-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : आधा दर्जन अनु सचिव के तबादले, चार के निरस्त, शासनादेश पोर्टल पर नहीं अपलोड किए जाते विभागीय आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : आधा दर्जन अनु सचिव के तबादले, चार के निरस्त, शासनादेश पोर्टल पर नहीं अपलोड किए जाते विभागीय आदेश
Wed, 23 Aug 2023 05:37 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 23 Aug 2023 05:37 AM IST
सार
उप्र सचिवालय प्रशासन ने हाल में आधा दर्जन अनु सचिव के तबादले किए हैं। खास यह कि सचिवालय प्रशासन की ही व्यवस्था है कि सभी विभाग अपनी सूचनाएं शासनादेश पोर्टल पर अपलोड करे लेकिन सचिवालय प्रशासन ही इसका अनुपालन नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप्र सचिवालय प्रशासन ने हाल में आधा दर्जन अनु सचिव के तबादले किए हैं। खास यह कि सचिवालय प्रशासन की ही व्यवस्था है कि सभी विभाग अपनी सूचनाएं शासनादेश पोर्टल पर अपलोड करे लेकिन सचिवालय प्रशासन ही इसका अनुपालन नहीं कर रहा है। इससे विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को ही इसकी समय से जानकारी नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
तबादला आदेश के अनुसार अनु सचिव धर्मराज को अल्पसंख्यक कल्याण एवं वफ्फ विभाग से खाद्य एवं रसद विभाग, अमरचंद्र को कृषि से नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, राजेश पांडेय का वित्त से उत्तर प्रदेश पुर्नगठन समन्वय विभाग, अवंतिका प्रसाद राय को बाध्य प्रतीक्षा से गृह विभाग, आनंद कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश पुर्नगठन समन्वय विभाग से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, इंद्रजीत सिंह को सचिवालय प्रशासन विभाग से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं अनु सचिव संजीव श्रीवास्तव का गृह विभाग में किया गया, रामेश्वर सिंह को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में, सुनील कुमार श्रीवास्तव को प्रशासनिक सुधार विभाग में, चंद्रशेखर मिश्र को चिकित्सा शिक्षा विभाग में किया गया तबादला फिलहाल निरस्त कर दिया गया है। दूसरी तरफ सचिवालय में चक्रीय स्थानांतरण नीति की जगह पर मेरिट आधारित तबादला नीति लागू करने की मांग उठने लगी है। क्योंकि चक्रीय स्थानांतरण का लाभ सभी को नहीं मिल पा रहा है। हालांकि अभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस पर स्पष्ट बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन