{"_id":"5f5a87818ebc3e36807dcff3","slug":"transfer-of-13-ips-officers-including-sp-of-eight-districts-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में आठ जिलों के एसपी समेत 13 आईपीएस अफसरों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में आठ जिलों के एसपी समेत 13 आईपीएस अफसरों का तबादला
Fri, 11 Sep 2020 01:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 11 Sep 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने बृहस्पतिवार देर रात आठ जिलों के कप्तान समेत 13 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इसमें उन्नाव, हरदोई, सिद्धार्थ नगर, रायबरेली, हमीरपुर, कुशीनगर, कानपुर देहात और लखीमपुर खीरी के पुलिस कप्तान शामिल है। अपराध के मोर्चे पर आ रही चुनौतियों को देखते हुए यह तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध अनुसंधान में तैनात आनंद राव कुलकर्णी को उन्नाव का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। उन्नाव में रहे रोहन पी कनय को हटाकर पीएसी प्रयागराज भेजा गया है। हरदोई में एसपी अमित कुमार प्रथम अब यूपी 112 में एसपी होंगे। कानपुर देहात में एसपी के पद पर तैनात अनुराग वत्स को हरदोई का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
एसपी यातायात राम अभिलाष त्रिपाठी को सिद्धार्थनगर का नया एसपी बनाया गया है। रायबरेली में तैनात स्वप्निल ममगई को पुलिस उपायुक्त लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है। हमीरपुर में एसपी आलोक कुमार अब रायबरेली के एसपी होंगे। नरेंद्र कुमार सिंह एसपी प्रयागराज गंगा पार को हमीरपुर का नया एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
एटीएस में एसएसपी विनोद कुमार सिंह को कुशीनगर का नया एसपी बनाया गया है। 35 वी वाहिनी पीएसी लखनऊ में तैनात केशव कुमार चौधरी को कानपुर देहात का नया एसपी बनाया गया है।
सिद्धार्थनगर के एसपी विजय ढुल अब लखीमपुर खीरी के एसपी होंगे। लखीमपुर खीरी के एसपी सत्येंद्र कुमार को 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद भेज दिया गया है। कुशीनगर के एसपी विनोद कुमार मिश्रा को सीबीसीआईडी में एसपी के पद पर भेजा गया है।
देर रात हुए तबादलों में संशोधन
उन्नाव एसपी पद से हटाए गए रोहन पी कनय को कमाण्डेन्ट 11वीं बटालियन पीएसी सीतापुर बनाया गया है। जबकि लखीमपुर खीरी से हटाए गए सत्येंद्र कुमार को लखनऊ में कमाण्डेन्ट 35वीं बटालियन पीएसी बनाया गया है। इसके अलावा एक अन्य आईपीएस धवल जायसवाल को एएसपी गंगापार प्रयागराज बना कर भेजा गया है।
कल रात किए गए तबादलों की सूची में उन्नाव से हटाए गए रोहन पी कनय को प्रयागराज पीएसी बतौर कमांडेंट भेजा गया था। वहां इस पद पर सुधा सिंह पहले से तैनात थीं, उनका तबादला नहीं किया गया था। इसी तरह लखीमपुर से हटाए गए सत्येंद्र कुमार को 23वीं बटालियन मुरादाबाद भेजा गया था। मुरादाबाद में भी अनुपम सिंह पहले से कमांडेंट के रूप में पोस्ट थे। अब सूची में संशोधन करते हुए उक्त दोनों ही अधिकारी को नई तैनाती दी गयी है।