{"_id":"e1854ad2411811e22bd862480e45f758","slug":"transfer-in-upsrtc","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर का दबदबा, सीनियर दरकिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर का दबदबा, सीनियर दरकिनार
नरेश शर्मा/लखनऊ
Updated Mon, 11 Nov 2013 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम ने सीनियर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों (एआरएम) को दरकिनार करके एक जूनियर एआरएम को इटावा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) की कुर्सी सौंप दी है।
विज्ञापन
जबकि इस एआरएम से सीनियर मुख्यालय में अटैच हैं। सोमवार को जूनियर एआरएम नरेंद्र सिंह यादव को प्रभारी आरएम बनाने का आदेश जारी हो गया है।
नरेंद्र सिंह यादव का फैजाबाद परिक्षेत्र के एक डिपो के एआरएम पद से इटावा परिक्षेत्र के लिए तबादला किया गया है। नरेंद्र की जगह पर निगम मुख्यालय में अटैच यातायात अधीक्षक को प्रभारी एआरएम बनाया गया है।
विज्ञापन
जबकि इटावा के कार्यकारी आरएम विजय कुमार को अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल दिल्ली का एआरएम बनाया गया।
कार्मिक इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि मेरठ परिक्षेत्र के प्रभारी आरएम संदीप लाहा (एआरएम) को वहां से हटाकर मुख्यालय में अटैच किया गया है। संदीप के स्थान मुख्यालय से आरएम डीबी सिंह को तैनाती मिली है।
विज्ञापन
इसके अलावा देवीपाटन के आरएम पार्थसारथी मिश्रा को हटाकर उनको मुख्यालय में अटैच किया गया। इसके स्थान पर मुख्यालय से ही एआरएम एसके शर्मा को प्रभारी आरएम के रूप में तैनाती की गई।
वहीं आगरा के बाह डिपो के एआरएम सुहैल अहमद को वहां से हटाकर बुलंदशहर डिपो की कमान सौंपी गई। बुलंदशहर डिपो के एआरएम अशोक सागर को सुहैल अहमद की जगह तैनात किया गया है।