फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transfer in UP: Two IAS transferred in Uttar Pradesh.

UP: विपिन मिश्रा शाहजहांपुर के नगर आयुक्त और अपूर्वा एडीए की वीसी बनीं

Fri, 15 Mar 2024 07:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 15 Mar 2024 07:29 PM IST
सार

यूपी में दो आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। आईएएस विपिन मिश्रा और आईएएस केपी सिंह के तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन
Transfer in UP: Two IAS transferred in Uttar Pradesh.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की शाम कई आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। अपर आयुक्त खाद्य विपिन मिश्रा को शाहजहांपुर का नगर आयुक्त और प्रतीक्षा में चल रहीं अपूर्वा दुबे को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष (वीसी) बनाया गया है। शाहजहांपुर के नगर आयुक्त कामता प्रसाद सिंह को अपर आयुक्त खाद्य और सचिव, सतर्कता आयोग के पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन


विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक मदन गर्ब्याल को हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण का वीसी बनाया गया है। हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के वीसी नितिन गौर को कानपुर विकास प्राधिकरण और अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के वीसी अतुल वत्स को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का वीसी बनाया गया है।
विज्ञापन


एआईजी (स्टांप) रवीश गुप्ता को एमडी पर्यटन निगम और विशेष सचिव, ऊर्जा राहुल सिंह को एआईजी स्टांप बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed