{"_id":"66ec54a2b265f5f9e50cd6f7","slug":"transfer-in-up-one-ips-and-seven-dsp-transferred-in-uttar-pradesh-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Transfer in UP: एक आईपीएस और सात डीएसपी के तबादले, आयुष श्रीवास्तव जौनपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Transfer in UP: एक आईपीएस और सात डीएसपी के तबादले, आयुष श्रीवास्तव जौनपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक बने
Fri, 20 Sep 2024 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:06 AM IST
सार
पीपीएस अफसरों के तबादले में सुल्तानपुर में सीओ शिवम मिश्रा को डीजीपी मुख्यालय भेजा गया है। इसी तरह डीजीपी मुख्यालय में तैनात डीएसपी रेखा बाजपेई को प्रशिक्षण निदेशालय भेजा गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को एक आईपीएस और सात डीएसपी रैंक के सात अफसरों का तबादला कर दिया। डीजीपी मुख्यालय में प्रतिक्षारत चल रहे वर्ष 2021 बैच के आईपीएस आयुष श्रीवास्तव को जौनपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, पीपीएस अफसरों के तबादले में सुल्तानपुर में सीओ शिवम मिश्रा को डीजीपी मुख्यालय भेजा गया है। इसी तरह डीजीपी मुख्यालय में तैनात डीएसपी रेखा बाजपेई को प्रशिक्षण निदेशालय भेजा गया है।
विज्ञापन
उप्र पावर कॉर्पोरेशन, प्रयागराज में तैनात योगेंद्र कृष्ण नारायन को हाथरस में सीओ बनाया गया है। हाथरस में तैनात गोपाल सिंह को 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन
बाराबंकी में सीओ डॉ. बीनू सिंह को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स भेजा गया है। मेरठ में तैनात सौरभ सिंह को बांदा भेजा गया है। गौतमबुद्धनगर में सहायक पुलिस आयुक्त सौरभ श्रीवास्तव को बाराबंकी में तैनात किया गया है।