फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trains for Mahakumbh will be available from Charbagh Lucknow.

लखनऊ चारबाग से चलेंगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें: रेलवेकर्मियों की जैकेट पर होगा क्यूआर, टिकट बनाने में होगी आसानी

Fri, 03 Jan 2025 03:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 Jan 2025 03:00 PM IST
सार

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से महाकुंभ के लिए ट्रेनें उपलब्ध होंगी। यात्रियों को टिकट बनवाने के लिए भी भटकना नहीं होगा। जानें- किन तारीखों में उपलब्ध होंगी ये ट्रेनें?

विज्ञापन
Trains for Mahakumbh will be available from Charbagh Lucknow.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन अनारक्षित श्रेणी की दो महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें चारबाग स्टेशन से चलाएगा। ये ट्रेनें प्रयाग जंक्शन व फाफामऊ के लिए चलेंगी।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेन 04292 लखनऊ-प्रयाग जंक्शन चारबाग स्टेशन से दोपहर दो बजे चलकर उतरेटिया, मोहनलालगंज, बछरावां, रायबरेली, ऊंचाहार होते हुए प्रयाग शाम 7:55 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन 12, 13, 27, 28 जनवरी, एक, दो, 10, 11, 24 व 25 फरवरी को चलाई जाएगी।
विज्ञापन


04294 ट्रेन 28 जनवरी को चारबाग से शाम साढ़े सात बजे उतरेटिया, मोहनलालगंज, बछरावां, रायबरेली, दरियापुर, लक्ष्मणपुर, ऊंचाहार होते हुए फाफामऊ रात 12:45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई-गोमतीनगर कुंभ स्पेशल 18 से
ट्रेन 06071/72 एमजी रामचंद्रन सेंट्रल (चेन्नई सेंट्रल)-गोमतीनगर स्पेशल छह फेरों में चलाई जाएगी। 06071 स्पेशल 18 जनवरी, 15 फरवरी और पहली मार्च को चेन्नई सेंट्रल से दोपहर 2:20 बजे चलकर प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या धाम होकर तीसरे दिन गोमतीनगर स्टेशन दोपहर सवा दो बजे पहुंचेगी। ट्रेन 06072 स्पेशल 21 जनवरी, 18 फरवरी और चार मार्च को गोमतीनगर से सुबह पौने चार बजे चलकर अगली रात 11:55 बजे चेन्नई पहुंचेगी। ट्रेन में थर्ड एसी के दस, स्लीपर के सात कोच होंगे।

रेलवे कर्मियों की जैकेट पर होगा टिकट बनाने का क्यूआर कोड
महाकुंभ में यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे के स्टेशनों पर रेलकर्मियों के जैकेट पर क्यूआर कोड अंकित होगा। इसे स्कैन करते ही अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम (यूटीएस) मोबाइल एप डाउनलोड होगा। इससे यात्री खुद ही अनारक्षित श्रेणी के टिकट बना सकेंगे। इसके लिए प्रयागराज जंक्शन पर कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी। ये हरे रंग की जैकेट पहने रहेंगे। उीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि यह सुविधा लखनऊ के स्टेशनों पर भी शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed