फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trains crawled in the fog, flights were also delayed.

Lucknow News: कोहरे में रेंग-रेंगकर चलीं ट्रेनें, फ्लाइटें भी हुईं लेट

Sun, 11 Jan 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Trains crawled in the fog, flights were also delayed.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। खराब मौसम और अन्य कारणों से शनिवार को ट्रेनों और विमानों का संचालन प्रभावित रहा। गोरखधाम एक्सप्रेस छह घंटे से अधिक की देरी से लखनऊ पहुंची। अमौसी एयरपोर्ट पर भी दर्जनभर उड़ानें देरी का शिकार हुईं।
विज्ञापन

यात्री विकास कुमार ने बताया कि उनकी रात पौने बारह बजे लखनऊ से ट्रेन थी। लेकिन लेटलतीफी के चलते उनकी ट्रेन छूट गई। नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस शुक्रवार रात पौन घंटे अमौसी स्टेशन पर खड़ी रही। ऐसे ही गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस भी मानकनगर में रुकी रही। 12876 नीलांचल एक्सप्रेस कानपुर से लखनऊ पहुंचने में तीन घंटे लेट हुई। गोरखधाम एक्सप्रेस 6:30 घंटे, कैफियात एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, वैशाली एक्सप्रेस ढाई घंटे, लखनऊ मेल डेढ़ घंटे, एसी एक्सप्रेस एक घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट सवा चार घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस सवा दो घंटे, लखनऊ नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस ढाई घंटे तथा नई दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे लेट रही।
विज्ञापन

दूसरी ओर, मुंबई से लखनऊ आने वाली फ्लाइट 6ई-5264 सवा दो घंटे, 6ई-6937 एक घंटे, एआई-2491 आधे घंटे, दिल्ली से आने वाली 6ई-2107 आधे घंटे, 6ई-2172 सवा घंटे, गोवा से आने वाली 6ई-6811 आधे घंटे लेट रही। लखनऊ से मुंबई जाने वाली 6ई-6938 सवा घंटे, 6ई-6222 चालीस मिनट, गोवा जाने वाली 6ई-399 एक घंटे लेट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed