फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   trains cancelled on sitapur rute

लखनऊ-सीतापुर रूट की ट्रेनें निरस्त, 25 अतिरिक्त बसें देंगी राहत

Sun, 21 Nov 2021 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
trains cancelled on sitapur rute
लखनऊ। लखनऊ-सीतापुर रेलखंड पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 25 नवंबर तक ट्रेनों को निरस्त किया गया है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाई गई है। कैसरबाग बस अड्डे पर सुबह आठ बजे से हर आधे घंटे पर बसें मिलेंगी। कुल 25 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से लखनऊ से सीतापुर और मैलानी व गोरखपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन पांच दिनों के लिए निरस्त किया गया है। इससे बसों पर यात्री लोड बढ़ेगा। इसलिए कैसरबाग बस अड्डे से साधारण सेवा की 40 सीटर अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया गया है। उधर, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीतापुर परसेंडी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते 25 नवंबर को 05094 गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित ट्रेन व 05092 सीतापुर गोंडा के बीच ट्रेन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed