{"_id":"5f9c6c838ebc3e9bba2122d2","slug":"trains-cancelled-lko-city-news-lko547845731","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब व जम्मू से आना हुआ मुश्किल, ट्रेनें बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब व जम्मू से आना हुआ मुश्किल, ट्रेनें बाधित
विज्ञापन

पंजाब में किसान आंदोलन के चलते ट्रेनों के चक्के जाम होने से दीपावली पर जम्मू और पंजाब से लखनऊ आने वालों के लिए मुसीबतें बढ़ गई हैं।
मामले को लेकर रेलवे बोर्ड में मंथन चल रहा है। दो नवंबर को बैठक भी होनी है। चार नवंबर तक ट्रेनेें निरस्त हैं।
इंदिरा नगर निवासी शुभम वर्मा जम्मू में बॉर्डर रोड आर्गनाईजेशन में तैनात हैं और 27 अक्तूबर को उनकी छुट्टियां मंजूर हो गई थीं।
लखनऊ वापसी के लिए उनका एलबेगमपुरा एक्सप्रेस में रिजर्वेशन भी था। लेकिन पंजाब आंदोलन के चलते ट्रेन सहारनपुर तक ही चल रही है। इससे उनका लखनऊ आना अटक गया है।
अब उन्हें आंदोलन के खत्म होने का इंतजार है। ऐसे ही लखनऊ के तमाम बाशिंदे जम्मू, लद्दाख व पंजाब में कई जगहों पर तैनात हैं।
लखनऊ से भी आसपास के जिलों के प्रवासी लॉकडाउन के बाद अब वापस काम पर पंजाब लौटने लगे हैं। पंजाब में किसान आंदोलन चल रहा है। ट्रेनें अंबाला से आगे बंद हैं।
वहीं, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त चल रही हैं और बेगमपुरा सहारनपुर तक जा रही हैं। इससे अमृतसर, जम्मू, लुधियाना, जालंधर, फिरोजपुर जैसे शहरों से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
दशहरा, करवा चौथ और दीवाली पर इन ट्रेनों से आने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। रेलवे चार नवंबर तक निरस्त ट्रेनों की अवधि बढ़ाने पर भी सोच रहा है।
रेलवे बोर्ड के अनुसार चंडीगढ़ में लगातार किसान संगठनों से वार्ता का दौर जारी है। दो नवंबर को रेलवे बोर्ड ट्रेन संचालन को लेकर बैठक भी करेगा।