फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Training for quality education

Lucknow News: गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए मिला प्रशिक्षण

Sat, 14 Feb 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 14 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Training for quality education
गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए मिला प्रशिक्षण
लखनऊ। सरकारी विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए न्यू एजुकेशन पाॅलिसी (एनईपी) के तहत जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर शिक्षकों को विषयवार पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षकों ने प्रशिक्षण के 16 चरण पूरे किए। उप शिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य राम प्रवेश ने बताया कि 150 प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इसका लाभ बच्चों और शिक्षकों दोनों को मिलेगा। शिक्षकों को कक्षा प्रबंधन, नवाचारी शिक्षण विधिया और बच्चों को जीवन कौशल गणित शिक्षण, भाषा शिक्षण, सुरक्षा व संरक्षा, मूल्यांकन प्रक्रिया जैसे विषयों के बारे में बताया गया। इस मौके पर प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. सबा इस्लाम, प्रवक्ता अभय सिंह चौहान, अभिनव आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed