फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Train travel on Holi: Fare of special trains skyrocketed, ticket from Lucknow to Mumbai sold for Rs 4385

होली पर ट्रेन यात्रा: आसमान पहुंचा स्पेशल ट्रेनों का किराया, 4385 में बिका लखनऊ से मुंबई का टिकट

Sat, 23 Mar 2024 07:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 23 Mar 2024 07:47 PM IST
सार

Train travel on Holi: होली पर दिल्ली-मुंबई से यूपी आना और त्योहार के बाद वापस लौटना कठिन होता जा रहा है। विमानों के दाम बढ़ने के बाद अब स्पेशल ट्रेनों का किराया भी बढ़ने लगा है। 

विज्ञापन
Train travel on Holi: Fare of special trains skyrocketed, ticket from Lucknow to Mumbai sold for Rs 4385
ट्रेनों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ से मुम्बई जाने वाली रेगुलर ट्रेनों में कन्फर्म सीटों की मारामारी के चलते शनिवार को महंगी स्पेशल ट्रेनों में सफर करने को पैसेंजर मजबूर हुए। 4,385 रुपये में मुम्बई का रेल टिकट बिका। वहीं मुम्बई की नॉनस्टॉप फ्लाइट का टिकट महज 4,999 रुपये में बुक कराया गया।

विज्ञापन


होली का पर्व सोमवार को मनाया जाना है। ऐसे में लखनऊ से दिल्ली व मुम्बई जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेनों में जहां कन्फर्म सीटों की मारामारी चल रही है। वहीं स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं। पर, महंगे किराए के चलते पैसेंजर बुकिंग से कतरा रहे थे। लेकिन शनिवार को मजबूरन यात्रियों को महंगे टिकट पर सफर करना पड़ा। गाड़ी संख्या 01104 गोरखपुर मुम्बई स्पेशल ट्रेन शाम 7.55 बजे रवाना हुई। 
विज्ञापन


इस ट्रेन में फर्स्ट एसी का टिकट 4385 रुपये में बेचा गया। वहीं सेकेंड एसी का टिकट 2760 रुपये, थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास का 1880 रुपये व स्लीपर का 780 रुपये में बिका। हालांकि, टिकट बिकने के बाद भी सीटें खाली रह गईं। ट्रेन के टिकट पर पैसेंजरों को विमान किराए के बराबर धनराशि खर्च करनी पड़ी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात 8.10 बजे एयर इंडिया आईएक्स 1785 की उड़ान का टिकट 4,999 रुपये में बिका। यह नॉनस्टॉप उड़ान रात 10.30 बजे अमौसी पहुंची। वहीं इंडिगो की नॉनस्टॉप उड़ान 6ई-5141 रात 10.10 बजे रवाना हुई। इसका टिकट 5034 रुपये में बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन महंगी स्पेशल ट्रेनों में भी हुई बुकिंग
रविवार को जाने वाली गोरखपुर पुणे स्पेशल(01432) की थर्ड एसी के टिकट 2070 रुपये, गोरखपुर एलटीटी स्पेशल(01124) की सेकेंड एसी का 2735 व थर्ड एसी का 1970 रुपये, गोरखपुर मुम्बई स्पेशल(01084) की थर्ड एसी का 1985 रुपये, गोमतीनगर जयपुर स्पेशल(09406) की सेकेंड एसी का टिकट 1870, थर्ड एसी का 1275 रुपये में बुक कराया गया। हालांकि, इन ट्रेनों में काफी सीटें अभी भी खाली हैं।


1,440 रुपये किराया, फिर भी बुक हो रहीं सीटें
लखनऊ से दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें महंगी होने के बावजूद टिकट तेजी से बुक हो रहे हैं। शनिवार को रवाना हुई डिब्रूगढ़ नई दिल्ली स्पेशल(02569) की थर्ड एसी का टिकट 1155 रुपये में बिका। ऐसे ही मुजफ्फरपुर आनंदविहार स्पेशल(04021) की सेकेंड एसी का टिकट 1440 रुपये में बिका। दिल्ली होली स्पेशल(04079) व बरौनी नई दिल्ली स्पेशल(02563) में अभी भी सीटें खाली हैं, जिन पर बुकिंग हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed