{"_id":"5d4482a68ebc3e6cf90fb8b6","slug":"train-from-aishbagh-to-lakheempur-from-8-lucknow-news-lko474125399","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐशबाग से लखीमपुर तक चलेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐशबाग से लखीमपुर तक चलेंगी ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ से ऐशबाग से लखीमपुर ट्रेन चलाने की तैयारी
लखनऊ। लखनऊ से सीतापुर होते हुए लखीमपुर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। आठ अगस्त से सीतापुर से लखीमपुर के बीच ट्रेन चलाने की तैयारी है। यहां ब्रॉडगेज का काम पूरा होने से ऐशबाग से सीतापुर तक चलने वाली ट्रेनों को अब लखीमपुर तक ले जाया जाएगा। इससे करीब 50 हजार यात्रियों को राहत मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में ऐशबाग से पीलीभीत तक आमान परिवर्तन का काम वर्ष 2016 में शुरू किया गया था। यह जिम्मेदारी रेलवे विकास निगम लिमिटेड को सौंपी गई थी। इसने ऐशबाग से सीतापुर तक आमान परिवर्तन पूरा कर दिया और नौ जनवरी को इस रूट पर ट्रेनें चलने लगीं। अभी तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के अलावा गोरखपुर-सीतापुर एक्सप्रेस चलाई जा रही है। वहीं, सीतापुर से लखीपुर तक ब्रॉडगेज का काम अब पूरा हो गया है। रेलवे संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण कर करीब तीन महीने पहले सहमति भी दे दी थी। गत दिनों डीआरएम विजय लक्ष्मी कौशिक ने भी लखीमपुर तक निरीक्षण कर ट्रेन संचालन की तैयारियों को जांचा था। अब रेलवे बोर्ड आठ अगस्त से ऐशबाग से लखीमपुर तक ट्रेन चलाने की तैयारी में है। इसके आदेश जल्द मंडल को भेजे जाएंगे। रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी रेलखंड के उद्घाटन के मौके पर रहेंगे। फिलहाल इस रेलखंड पर सीतापुर तक चलने वाली ट्रेनों को ही विस्तार देने की योजना है। अगले चरण में पीलीभीत तक आमान परिवर्तन होगा, जिसके बाद रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी। इस रूट की शान रहीं नैनीताल एक्सप्रेस, रुहेलखंड एक्सप्रेस व गोकुल एक्सप्रेस को दोबारा दौड़ाया जा सकता है।