{"_id":"6a68c612e51ea973a70f6e9f","slug":"tragic-accident-in-shravasti-two-innocent-children-died-after-being-swept-away-by-a-strong-current-in-a-drain-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में हादसा: नाले के तेज बहाव में बहे दो मासूमों की मौत; दो बहनों को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में हादसा: नाले के तेज बहाव में बहे दो मासूमों की मौत; दो बहनों को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला
Tue, 28 Jul 2026 08:39 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 28 Jul 2026 08:39 PM IST
सार
Accident in Shravasti: यूपी के श्रावस्ती जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो मासूमों की नाले में डूबकर मौत हो गई। दो और बच्चों को ग्रामीणों ने बचा लिया।
विज्ञापन
श्रावस्ती में हुआ दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भारत- नेपाल सीमा के पास स्थित ग्राम पंचायत तालबाघोडा के मजरा मदारगढ़ निवासी तीन सगे भाई - बहनों सहित छत बच्चे मंगलवार की दोपहर पहाड़ी नाले में डूब गए। राहगीर ने कड़ी मशक्कत कर दो बहनों को तो बचा लिया लेकिन पानी का बहाव अधिक होने से दो बालक लापता हो गए। घंटों खोजबीन के बाद दोनों का शव घटना स्थल में चार किमी दूर बरामद हुआ। दो बालकों की मौत से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
सिरसिया थाने क्षेत्र के मदारगढ़ निवासी सगी बहनें शहनाज(12) व गुलनाज (10) मंगलवार की दोपहर अपने भाई शहरेआलम (07) व पड़ोसी मुख्तार (08) के साथ गांव के निकट स्थित धनुहा चेकडैम के पास बकरी चराने गई थी। इस दौरान उमस से बचने के लिए सभी गंजरी पहाड़ी नाले में नहाने लगे। नेपाल के पहाड़ों पर हुई बारिश से अचानक में पानी बढ़ गया और बहाव में चारों बच्चे डूबने लगे। बच्चों की चीख सुन तालबघौड़ा निवासी असगर अली मौके पर पहुंचे और कड़ी मेहनत कर शहनाज व गुलनाज को तो बचा लिया। लेकिन शहरेआलम और मुख्तार पानी के तेज बहाव में साथ बह गए। बच्चों के डूबने की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने बच्चों की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान दोनों के शव बरामद हो गए। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार शुभम तिवारी, सिरसिया थानाध्यक्ष सौरभ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
चार किमी दूर मिला बच्चों का शव
नाले में पानी का बहाव कितना तेज था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों बच्चों के बहकर चार किमी दूर पहुंच गए। तलाश के दौरान सोनपुर और हेमपुर गांव के बीच उनके शव बरामद हुए। मादरगढ़ निवासी रोज अली, इकरार, इरफान, गुड़ाई, शम्सुद्दीन आदि ग्रामीणों ने शव देख इसकी सूचना परिजनों को दी तो घर में चीख पुकार मच गया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम करवाने से किया इनकार
दुखद हादसे की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार शुभम तिवारी व थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने परिजनों से पोस्टमार्टम की बात कही। लेकिन मुख्तार के पिता अनीस व शहरेआलम के पिता शमशेर अली ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। दोनो ने मौत कारण स्पष्ट होने का हवाला देते हुए मना कर दिया।
सभी का पोस्टमार्टम करवाने की अपील की थी
घटना की सूचना पर मौके और पहुंचे थे। मृतक बच्चों के परिजनों से पोस्टमार्टम करवाने की अपील की थी लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। जिसके बाद विधिक कार्रवाई कर उन्हें शव सौंप दिया गया।- शुभम तिवारी, नायब तहसीलदार