फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic will be smooth on Lucknow kanpur highway.

लखनऊ-कानपुर हाइवे पर जाम से मिलेगी निजात: भारी वाहनों पर लगेगी रोक, साप्ताहिक बाजार हटाए जाएंगे

Sun, 24 Sep 2023 10:20 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Sep 2023 10:20 AM IST
सार

कानपुर हाईवे पर एलिवेटेड रोड के निर्माण से हो रही समस्या पर जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने कानपुर रोड पर बनी तक सर्वे किया जिसके बाद उन्नाव में बैठक हुई।

विज्ञापन
Traffic will be smooth on Lucknow kanpur highway.
जाम से निजात दिलाने के लिए उन्नाव में आयोजित बैठक में मंथन करते पुलिस अफसर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर हाईवे पर एलिवेटेड रोड के निर्माण से हो रही यातायात की समस्या दूर करने के लिए भारी वाहनों को कानपुर से ही डायवर्ट किया जाएगा। जल्द ही इसका प्लान बनाया जाएगा। वहीं, कानपुर रोड पर गौरी, बंथरा और चिल्लावां में साप्ताहिक बाजार बंद अन्यत्र शिफ्ट कराए जाएंगे। शनिवार को उन्नाव में हुई बैठक में यह रणनीति तय की गई। बैठक में कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर, फतेहपुर, रायबरेली व लखनऊ के अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन


कानपुर रोड पर एलिवेटेड रोड के निर्माण को लेकर आवागमन में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर से शाम और फिर देर रात में जाम लग रहा है। समस्या को दूर करने के लिए नए-नए उपाय किए जा रहे हैं। मंडलायुक्त ने शुक्रवार को बैठक कर उन्नाव बॉर्डर तक सर्वे करने का निर्देश दिया था। शनिवार को जिला प्रशासन और ट्रैफिक विभाग की संयुक्त टीम ने बनी तक हाईवे का निरीक्षण किया। लखनऊ की टीम के निरीक्षण में बनी तक सड़क टूटी मिली। सर्वे के दौरान पाया गया कि सर्विस लेन को चौड़ा नहीं किया जा सकता। मंडलायुक्त की बैठक में सर्विस लेन के चौड़ीकरण को लेकर चर्चा हुई थी। इस दिशा में भी सर्वे करने को कहा गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: सिखों के साथ मुस्लिम व ईसाई समाज से भी संपर्क बढ़ाएगा संघ, दलित बस्तियों पर होगा फोकस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नारी शक्ति वंदन अधिनियम : भाजपा ने बनाया चुनावी प्लान, 7.5 करोड़ महिला वोटरों को पाले में लाने की कोशिश


जुनाबगंज और स्कूटर इंडिया पर सड़कों की मरम्मत शुरू
सर्वे के दौरान पाया गया कि निर्माण में बड़े क्रेन लगे होने और सर्विस लेने संकरा होने से भारी वाहनों के गुजरने के दौरान हादसे की आशंका बनी रहती है। सर्वे टीम ने गड्ढों को भरने के लिए एनएचएआई से संपर्क किया। इसके बाद जुनाबगंज और स्कूटर इंडिया पर सड़कों की मरम्मत शनिवार से ही शुरू हो गई। एक सप्ताह के भीतर अन्य स्थानों पर टूटी सड़कों को ठीक करने के लिए कहा गया है। भारी वाहनों के लिए टीम वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करेगी, जिससे उनके आवागमन पर पूरी तरह से रोक न लग सके। इसके लिए डायवर्जन प्लान भी बनाया जा रहा है।

सर्विस लेन से पार्किंग हटवाए जाएंगे

निरीक्षण में सामने आया कि कानपुर रोड के सर्विस लेन पर ही भारी वाहन पार्क किए जाते हैं। इससे आवागमन में व्यवधान होता है। टीम ने सर्विस लेन पर पार्किंग पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा गया है।

अतिक्रमण के खिलाफ होगी कार्रवाई
सड़क किनारे अतिक्रमण को लेकर भी सर्वे टीम ने कार्रवाई की बात कही है। उन्नाव में हुई बैठक में भी इस पर सहमति बनी कि जाम लगने का प्रमुख कारण हाईवे के किनारे अतिक्रमण भी है। इसको लेकर हाईवे से अतिक्रमण हटवाने और इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। वहीं, एनएचएआई की ओर से जगह जगह साइन बोर्ड लगवाए जाएंगे।

यहां लगता है साप्ताहिक बाजार
कानपुर रोड पर गौरी, बंथरा और चिल्लावां में साप्ताहिक बाजार लगता है। सोमवार और शुक्रवार को वाहनों को निकलने में समस्या आती है। इन बाजारों को दूरी जगह स्थानांतरित करने के लिए जगह भी देखी जाएगी। उधर, कानपुर रोड पर सबसे ज्यादा बनी, जुनाबगंज चौराहा, बंथरा, स्कूटर इंडिया चौराहा, हाइडिल चौराहा, गौरी बाजार, चिल्लावां बाजार में वाहनों का दबाव रहता है।

ये हो सकता है डायवर्जन प्लान

- सीतापुर और संडीला की ओर से आने वाले भारी वाहन को नहर तिराहा, स्कूटर इंडिया, बंथरा मेघा मोटर्स के सामने से होते हुए बंथरा हनुमान मंदिर चौराहा, जुनाबगंज तिराहा, कटी बगिया तिराहा व बनी मोड़ से डायवर्ट किया जा सकता है। वहीं कानपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन को बाराबंकी से हैदरगढ़, शिवगढ़, बछरावां, पुरवा, दही चौकी के रास्ते उन्नाव होकर भेजा जा सकता है।

इसके अलावा गोरखपुर व अन्य जिलों को जाने वाले वाहन उन्नाव में ललकखेड़ा, शिवगढ़ एवं हैदरगढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर भेजे जाने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed