{"_id":"65af7887e37b33aa3709eb33","slug":"traffic-stopped-on-lucknow-ayodhya-highway-in-barabanki-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: अयोध्या में जनसैलाब को देखते हुए लखनऊ अयोध्या हाइवे बंद, हजारों लोग रास्ते में ही फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: अयोध्या में जनसैलाब को देखते हुए लखनऊ अयोध्या हाइवे बंद, हजारों लोग रास्ते में ही फंसे
Tue, 23 Jan 2024 01:57 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:57 PM IST
सार
अयोध्या में उमड़े जनसैलाब को देखते हुए लखनऊ अयोध्या हाइवे बंद कर दिया गया है। सभी पास अमान्य कर दिए गए हैं। वाहनों को अयोध्या नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बंद किया गया लखनऊ अयोध्या हाइवे।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या में भीषण जनसैलाब के कारण हो रही अव्यवस्था को देखते हुए मंगलवार सुबह से ही लखनऊ अयोध्या हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। बाराबंकी से अयोध्या की ओर एक भी वाहन नहीं जाने दिया जा रहा है। हजारों लोग बाराबंकी से लेकर लखनऊ के बीच में फंस गए हैं।
विज्ञापन
लखनऊ अयोध्या हाईवे पर शहर के बाहर चौपुला चौराहे पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, एसपी दिनेश कुमार सिंह समेत कई सीईओ व थाना प्रभारी मौजूद हैं। दोपहर 1:00 बजे के बाद अयोध्या जाने वाली बसों पर भी रोक लगा दी गई है। हजारों लोग अब तक रोके जा चुके हैं।
विज्ञापन
हाईवे पर चप्पे चप्पे पर निगरानी की जा रही है और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है। इस कारण बहराइच हाईवे पर दबाव बढ़ गया है और जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
पुलिस हाईवे पर अनाउंस कर रही है कि कोई भी वाहन अयोध्या नहीं जाएगा। सभी पास भी अमान्य कर दिए गए हैं। कई पुलिस अधिकारी और लखनऊ की ओर से आए विशिष्ट लोगों को भी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रोक दिया गया। केवल एंबुलेंस और बीमार लोगों को ही जाने दिया जा रहा है।
एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर हाईवे पर यातायात रोका गया है।