{"_id":"66265c12f8f29e7ff30d3ae4","slug":"traffic-police-employees-did-trial-of-ac-helmet-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने किया एसी हेलमेट का ट्रायल, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने किया एसी हेलमेट का ट्रायल, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
Mon, 22 Apr 2024 06:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 Apr 2024 06:16 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों ने सोमवार को एसी हेलमेट का ट्रायल किया। यह हेलमेट अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने पहना एसी हेलमेट।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीषण गर्मी से पुलिसकर्मियों को राहत देने के लिए हैदराबाद की एक कंपनी ने एसी हेलमेट बनाया है जिसका ट्रायल सोमवार को हजरतगंज में ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों ने किया।
विज्ञापन
यह हेलमेट अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। जिनका बैटरी बैकअप दो घंटे से लेकर आठ घंटे तक है। हजरतगंज चौराहे पर एडीसीपी ट्रैफिक अजय सिंह ने यातायात पुलिसकर्मियों को हेलमेट पहनाया और उनसे अनुभव पूछे।
विज्ञापन
जल्द ही पुलिसकर्मी पर इस शासन को अपना फीडबैक देंगे और अपने लिए हेलमेट की मांग करेंगे।
गर्मी बढ़ते जाने के साथ ही लखनऊ में पारा करीब 40 डिग्री सेल्शियस तक पहुंच गया है। ऐसे में पुलिसकर्मियों के लिए ऐसे हेलमेट की जरूरत महसूस की जा रही है जो कि उन्हें भीषण गर्मी से थोड़ी राहत दे सके।
विज्ञापन