फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic implementation with drown

ट्रैफिक सुधारने के लिए अब ड्रोन से होगा सर्वे

Mon, 30 Sep 2019 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
traffic implementation with drown
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। किस चौराहे पर किस समय जाम लगता है, इसके क्या कारण हैं। कहां सड़क चौड़ी करने की जरूरत है। किस सड़क पर ट्रैफिक का कितना लोड है। कहां पार्किंग, बस स्टैंड और शेल्टर बनाने चाहिए, इन सारी जरूरतों के लिए अब योजना बनेगी। शहर का ट्रैफिक सुधारने को जल्द प्लान बनाकर उस पर काम होगा। इसे लेकर ड्रोन से सर्वे कराया जाएगा। स्मार्ट सिटी योजना में यह काम जल्द शहर के 86 प्रमुख चौराहों पर शुरू होने जा रहा है। संबंधित विभागों से ड्रोन से सर्वे को लेकर अनापत्ति लेने के लिए पत्र भी भेज दिए गए हैं।
स्मार्ट सिटी योजना में अब शहर में ट्रैफिक सुधार को लेकर केंद्र सरकार की नगरीय परिवहन सुधार योजना के तहत काम होने जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी अर्बन मॉस ट्रांजिट कंपनी को दी गई है, जो शहर में ड्रोन से सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। ड्रोन से टोपोग्राफिकल सर्वे भी किया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात सरल बनाने पर रहेगा जोर
स्मार्ट सिटी कंपनी के महाप्रबंधक एसएफ जैदी का कहना है कि केंद्र सरकार की योजना में इस बात पर विशेष जोर है कि यातायात सरल बने। एक से दूसरी जगह जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऐसे हो, जिससे लोगों को समस्या न आए और उन्हें निजी वाहन की जरूरत कम से कम पड़े। इसके लिए यातायात की लिंक सेवा को कैसे बेहतर किया जा सकता है, इसकी भी रिपोर्ट बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख स्थानों पर पार्किंग बढ़ाने पर जोर
प्रमुख बाजार, सिनेमा घर, मल्टीप्लेक्स, मॉल व ऐसे स्थान जहां लोगों का परिवार के साथ निजी साधनों से अधिक आना-जाना है, वहां पार्किंग की सुविधा बढ़ाने पर जोर होगा। अभी इसकी समस्या आती है। सर्वे में देखा जाएगा कि सबसे नजदीक कहां बेहतर पार्किंग की सुविधा दी जा सकती है।
योजना में इन बातों पर किया जाएगा गौर
- किस सड़क पर यातायात का कितना दबाव है?
- निजी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की क्या स्थिति है? किस तरह की गाड़ियां कितनी हैं?
- चौराहों पर पैदल चलने वालों के लिए क्या सुविधा है?
- फुटपाथ की क्या स्थिति है?
- जरूरत के हिसाब से कहां वाहन पार्किंग की सुविधा है और कहां नहीं?
- चौराहों और सड़कों की डिजाइन किस तरह की है?
- बस स्टॉप, मेट्रो स्टेशन और रेलवे स्टेशन के पास पब्लिक ट्रांसपोर्ट कैसा है?
- किन रोड और चौराहों पर सुधार की जरूरत है?
- सिटी बस स्टॉप की क्या स्थिति है, वहां बसें रुकती हैं कि नहीं?
कागज पर पहले भी बन चुकीं योजनाएं
ट्रैफिक सुधार को लेकर तीन साल में कई योजनाएं बनी हैं। इसमें रोड, चौराहों के सुधार, मोड़ व कट बनाने और बंद करने और जरूरत के हिसाब से एकल दिशा मार्ग करने की योजनाएं बनीं। इनमें से कुछ पर अमल हुआ, पर इसका शहर के जाम पर बहुत असर नहीं पड़ा।

अनापत्ति के लिए भेजा पत्र
नगरीय परिवहन में सुधार को लेकर अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी को कें द्र से सर्वे कर योजना बनाने का जिम्मा दिया गया है। इससें शहर के 86 चौराहों का ड्रोन से सर्वे होगा। इसके लिए पुलिस विभाग, एलडीए, लोक निर्माण विभाग व एनएचएआई को भी अनापत्ति के लिए पत्र भेजा गया है।
-एसएफ जैदी, महाप्रबंधक, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed