{"_id":"66caf10dd8d1f9ccb2090f6f","slug":"traffic-diversion-because-of-up-t20-premier-league-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी टी-20 प्रीमियर लीग : आज से 14 सितंबर तक बदला रहेगा यातायात, वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी टी-20 प्रीमियर लीग : आज से 14 सितंबर तक बदला रहेगा यातायात, वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील
Sun, 25 Aug 2024 02:23 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:23 PM IST
सार
यूपी टी-20 प्रीमियर लीग को लेकर रविवार से 14 सितंबर तक यातायात में बदलाव किया गया है। इस दौरान ऑटो और टैक्सी शहीद पथ पर सवारी उतार व चढ़ा नहीं सकेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
अटल बिहारी वाजपेयी (इकाना) स्टेडियम में यूपी टी-20 प्रीमियर लीग को लेकर रविवार से 14 सितंबर तक यातायात में बदलाव किया गया है। पुलिस की ओर से बदलाव के दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
- क्रिकेट मैच के दौरान ऑटो और टैक्सी शहीद पथ पर सवारी उतार व चढ़ा नहीं सकेंगे।
- वाहनों का दबाव बढ़ने की स्थिति में सुल्तानपुर रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन अमूल तिराहे से अंसल सिटी के रास्ते जा सकेंगे।
- इकाना स्टेडियम की ओर जाने वाले सभी वाहन शहीद पथ से अहिमामऊ चौराहा पर उतरकर एचसीएल तिराहा होते हुए स्टेडियम की ओर जा सकेंगे।